HomeUttarakhandAlmoraबीयरशिवा स्कूल के पूर्व प्रशासक की पत्नी का शांति राणा का आकस्मिक...

बीयरशिवा स्कूल के पूर्व प्रशासक की पत्नी का शांति राणा का आकस्मिक निधन

ADVERTISEMENTS

✒️ कल सुबह 08 बजे ​विश्वनाथ को निकलेगी शवयात्रा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। हीराडुंगरी शैल निवासी बीयरशिवा स्कूल के पूर्व प्रशासक एंव गोरखा कल्याण परिषद के संरक्षक वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता शेर बहादुर राणा की धर्मपत्नी शांति राणा का 82 साल की उम्र में आज प्रातः 8 बजे सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान निधन हो गया।

श्रीमती राणा की मंगलवार को आवास में तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद पारिवारिक जन उन्हें बेस हास्पिटल ले गये।जहां से उन्हें सुशीला तिवारी हल्द्वानी रेफर किया गया था। उपचार के दॊरान आज प्रातः 08 बजे उनका निधन हो गया। श्रीमती राणा एक पुत्र और 05 पुत्रियों को छोड़कर चली गयी। पारिवारिकजन उनके पार्थिव शरीर को उनके आवास बीयरशिवा स्कूल के निकट ले आये हैं। कल 26 जनवरी गुरूवार को प्रातः 11 बजे उनके आवास से उनकी अंतिम यात्रा विश्वनाथ मोक्षधाम को प्रस्थान करेगी।

श्रीमती राणा के आकस्मिक निधन पर अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू, पूर्व प्रान्तीय काँग्रेस सचिव त्रिलोचन जोशी, नगर अध्यक्ष कांग्रेस तारा चन्द्र जोशी, दुग्ध डेयरी फेडरेशन उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी, रेडक्रास अध्यक्ष मनोज सनवाल, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एड. केवल सती, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, महिला नगर अध्यक्ष गोपा नयाल, राधा बिष्ट, प्रीति बिष्ट, जया जोशी, निर्मला काण्डपाल, सुनील कर्नाटक, डे केयर अध्यक्ष हेम चन्द्र जोशी, नमित जोशी, पूर्व सभासद दीपू नेगी, पूर्व सभासद कमल पन्त, तारू तिवारी, पंकज वर्मा आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

बागेश्वर धाम के आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की हुई बड़ी जीत, आया यह फैसला

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments