वरिष्ठ अधिवक्ता व टैक्स बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हरीश सिंह धपोला की माता श्रीमती गंगा देवी धपोला का 85 वर्ष की आयु में हल्द्वानी में निधन हो गया है। टैक्स बार एसोसिएशन अल्मोड़ा ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट जगत सिंह रौतेला ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना जताई है। उन्होंने बताया कि पार्थिव देह का अंतिम संस्कार दिनांक कल 9 अगस्त को विश्वनाथ घाट में होगा।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।