HomeBreaking Newsसफल सर्जरी: ऑपरेशन कर निकाली गई छाती में आर-पार हुई लोहे की...

सफल सर्जरी: ऑपरेशन कर निकाली गई छाती में आर-पार हुई लोहे की सरिया

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल/अल्मोड़ा। गत दिनों एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद से जीवन और मौत से जूझ रहे 18 साल के मोहित की सफल सर्जरी कर उसकी छाती में आर-पार हुई लोहे की सरिया को बाहर निकाल लिया गया है। एम्स ऋषिकेश (AIIMS Rishikesh) में डॉक्टरों की टीम ने पूरे 04 घंटे की मेहनत के बाद यह सफल आपरेशन किया है। हालांकि घायल की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

उल्लेखनीय है कि अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे (Almora Haldwani Highway) पर सुयालबाड़ी से कुछ आगे कतियागाड़ पुल के पास यह हादसा हुआ था। बृहस्पतिवार 11 मई को एक पिकप और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसके बाद पिकप सड़क से नीचे निर्माणाधीन पुलिया पर जा गिरा। इस दौरान पिकप चालक मोहित की छाती को चीरता हुआ एक 05 सूद का सरिया आर-पार हो गया। जिसके बाद उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के बाद हल्द्वानी ले जाया गया था। पिकप चालक मोहित कुमार (18 साल) पुत्र किशन राम लमगड़ा, अल्मोड़ा का निवासी है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इधर हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी (Principal of Medical College Dr. Arun Joshi) ने बताया कि खून चढ़ाने के बाद मोहित को एम्स ऋषिकेश (AIIMS Rishikesh) भेज दिया गया था। रात करीब डेढ़ बजे एंबुलेंस ऋषिकेश पहुंची। जहां डॉक्टर मधुर उनियाल (Dr Madhur Uniyal) के नेतृत्व में यह कठिन ऑपरेशन शुरू हुआ। चार घंटे बाद सरिया बाहर निकाल लिया गया। यह सर्जरी सफल हुई है। हालांकि मरीज की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

उत्तराखंड : 12 वीं के बाद आप बन सकते हैं टूरिस्ट गाइड

सीएनई में पूर्व प्रकाशित संबंधित खबर –

लखनऊ की मेयर बनीं उत्तराखंड की सुषमा खर्कवाल | Sushma Kharkwal
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments