HomeDelhiउज्ज्वला सिलेंडर पर सब्सिडी 200 रुपये से बढ़कर 300 रुपये हुई

उज्ज्वला सिलेंडर पर सब्सिडी 200 रुपये से बढ़कर 300 रुपये हुई

ADVERTISEMENTS

नई दिल्ली | विधानसभा चुनावों और त्योहारी सीजन से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार 4 अक्टूबर को उज्ज्वला योजना में 14.2 किलो वाले LPG सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को 200 रुपए से बढ़ाकर 300 रुपए कर दी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा, “प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने हमारे देश की महिलाओं के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आज के फैसले से उन्हें फायदा होगा।”

उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत अब तक प्रति सिलेंडर 200 रुपये की सब्सिडी मिल रही थी। पिछले महीने सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कमी थी। इस तरह अब उज्जवला लाभार्थियों को एक सिलेंडर पर 500 रुपये की बचत होगी।

अगस्त में दाम 200 रुपए घटाए थे

इससे पहले अगस्त में रक्षाबंधन से ठीक पहले सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी। ये कटौती सभी के लिए की गई थी। इस कटौती के बाद भोपाल में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 1108.50 रुपए से घटकर 903.50 रुपए हो गई थी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments