HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: 10 दिन भीतर स्कूलों की क्षति का आगणन प्रस्तुत करें

अल्मोड़ा: 10 दिन भीतर स्कूलों की क्षति का आगणन प्रस्तुत करें

ADVERTISEMENTS

👉 जिलाधिकारी विनीत तोमर ने शिक्षाधिकारियों को दिए निर्देश

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिलाधिकारी विनीत तोमर ने आज सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, उप खंड शिक्षा अधिकारियों एवं उप जिलाधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें निर्देश दिए कि जनपद के आपदा से स्कूलों को पहुंची क्षति के सुधारीकरण के लिए आगणन बनाकर 10 दिन के भीतर प्रस्तुत करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्य के लिए जनपद का कोई भी स्कूल नहीं छूटने पाए और स्थानीय विधायकों से भी इस बारे में वार्ता की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि स्कूलों के टॉयलेट, वाउंड्रीवाल, छत मरम्मत जैसे कार्यों के लिए आगणन बनाए जाएं। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पंत से कहा कि जनपद के सीएचसी तथा पीएचसी में आपदा से हुई क्षति के सुधारीकरण के लिए भी प्रस्ताव 10 दिन के भीतर प्रस्तुत किए जाए। जिससे सभी सीएचसी, पीएचसी एवं स्कूलों की मरम्मत कार्यों हेतु धनराशि अवमुक्त की जा सके। बैठक में अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, मुख्य शिक्षा अधिकारी अंबा दत्त बलौदी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments