HomeUttarakhandAlmoraहरियाली तीज महोत्सव: उप निरीक्षक बरखा कन्याल के सर सजा सावन सुंदरी...

हरियाली तीज महोत्सव: उप निरीक्षक बरखा कन्याल के सर सजा सावन सुंदरी का ताज

ADVERTISEMENTS

✍️ अल्मोड़ा पुलिस लाइन धूमधाम, हर्ष व उल्लास से भरी रही
✍️ प्रतियोगिताओं ने आयोजन पर लगाए चार चांद, गीत व नृत्य ने मचाई धूम

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: आज यहां पुलिस लाइन धूमधाम, हर्ष व उल्लास से लबरेज रही। जहां पुलिस परिवार की महिलाओं का हरियाली तीज पर्व आयोजित हुआ। मंच पर रंगारंग प्रस्तुति ने मन मोहा, तो मेहंदी रचे हाथों ने आयोजन पर चार चांद लगाए। वहीं प्रतियोगिताओं ने अलग आनंद बिखेरा। महिला उप निरीक्षक बरखा कन्याल सावन सुंदरी (तीज क्वीन) घोषित हुई। इस मौके पर महिलाओं को सुहागन किट उपहार स्वरुप भेंट किए गए।

पुलिस लाइन अल्मोड़ा में एसएसपी देवेंद्र पींचा की धर्मपत्नी उर्मिला सिंह पींचा के निर्देशन में हरियाली तीज महोत्सव आयोजित हुआ। जिसमें पधारे अतिथियों का स्वागत कुमाऊंनी रीति रिवाज से हुआ। अतिथियों में शामिल जिलाधिकारी विनीत तोमर की धर्मपत्नी अभिलाषा तोमर, सीडीओ आकांक्षा कोंडे, शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य विनीता शेखर, निवेदिता व आयोजक उर्मिला सिंह पींचा ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ​हरियाली तीज महोत्सव में पुलिस परिवार की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर गीत एवं नृत्य व मेहंदी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं और सावन सुंदरी प्रतियोगिता खास आकर्षण का केंद्र रही। सभी कार्यक्रमों से माहौल में चार चांद लगाए। मनोरंजन के लिए लगे सावन झूले में महिलाओं ने झूल कर खूब आनंद उठाया। वहीं हिंदी व कुमाउंनी गीतों पर अतिथियों समेत महिलाएं खूब थिरकी। कार्यक्रम का संचालन महिला उप निरीक्षक कुमकुम धानिक ने किया, जबकि उप निरीक्षक रिंकी, उप निरीक्षक बरखा कन्याल, आरक्षी प्रेमा आर्या, चम्पा व दीपिका ने आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

बरखा ने पहना सावन सुंदरी का ताज

सावन सुंदरी (तीज क्वीन) में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए चार राउंड (ड्रेसिंग/प्रश्नोत्तरी/रैंप वॉक, नृत्य) को पार करते हुए तीज क्वीन का ताज महिला उप निरीक्षक बरखा कन्याल ने अपने नाम किया। उन्हें अतिथियों ने तीज क्वीन का ताज पहनाकर शुभकामनाएं प्रदान कीं। इस प्रतियोगिता में लखविंदर ​कौर द्वितीय व चंचला आर्य तृतीय रहीं।
ये रहे प्रथम, द्वितीय व तृतीय

मेहंदी प्रतियोगिता में अनीता रावत, रेनू अधिकारी व ज्योति कोरंगा तथा नृत्य प्रतियोगिता में विनीता कुटियाल, लखविंदर कौर व सीमा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। अतिथियों द्वारा प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। चंचला आर्य को बेस्ट पोशाक, अनीता चुफाल को बेस्ट स्माइल, दीपा आगरी को स्पेशल गिफ्ट के लिए पुरस्कृत किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments