HomeUttarakhandAlmoraजश्न: सोमेश्वर में बनेगा उप जिला अस्पताल, शासनादेश जारी, खुशी में रैली...

जश्न: सोमेश्वर में बनेगा उप जिला अस्पताल, शासनादेश जारी, खुशी में रैली निकाल झूमे भाजपा कार्यकर्ता

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर
सोमेश्वर के सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर उप जिला चिकित्सालय बनाने का शासनादेश जारी हो चुका है। इसे सौ शैय्यायुक्त अस्पताल बनाने की सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करते हुए पहले चरण में 50 शैय्याओं वाला उप जिला चिकित्सालय बनाया गया है। इसके साथ ही भारी भरकम स्टाफ के पद सृजित करने की स्वीकृति मिल चुकी है। शासनादेश की भनक लगते ही भाजपा कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे और उन्होंने बैंड बाजों के साथ रैली निकालकर जबर्दस्त खुशी का इजहार किया। साथ ही आतिशबाजी कर जश्न मनाया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक आवास से रैली निकाली, जो मुख्य बाजार में घूमी। रैली में नारों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का आभार व्यक्त किया गया। रैली में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा ने कहा अब उप जिला चिकित्सालय बनने से क्षेत्र की ग्रामीण मरीजों को रेफर नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जो वायदा करती है, उसे पूरा करके रहती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, देवेंद्र कुमार जोशी, चन्दन विष्ट, उमेश मेहरा, केवलानन्द जोशी, विशन रावत, ठाकुर सिंह नयाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, भाजपा नेता गिरधारी लाल, ललित दोसाद, दलीप रौतेला, प्रकाश भण्डारी, गोविंद विष्ट, देवेन्द्र दौसाद, गणेश मेहरा, पूर्व महामंत्री सुन्दर राणा, प्रमोद कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments