HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: छात्र—छात्राओं को कराया योग व ध्यान का अभ्यास

अल्मोड़ा: छात्र—छात्राओं को कराया योग व ध्यान का अभ्यास

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

👉 राइंका हवालबाग के अमेरिका में वरिष्ठ इंजीनियर मनोज बिष्ट ने प्रदान की है योग मैट व ग्रिटीट्यूड बोर्ड

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: जिले के निकटवर्ती राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में शैक्षणिक प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत योगाभ्यास एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने बताया कि अमेरिका के वरिष्ठ इंजीनियर मनोज बिष्ट ने बेस्ट रनर्स, यूएसए के सहयोग से विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए योगा मैट व ग्रिटीट्यूड बोर्ड उपलब्ध कराए हैं।

प्रधानाचार्य डा. नयाल ने बताया कि इससे पहले भी मनोज बिष्ट ने विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब को डेढ़ लाख रुपए की सामग्री, उपकरण, प्रिंट कॉपी स्कैन मशीन व 25 बेस्ट सेलर की किताबें प्रदान की हैं। इसके लिए उन्होंने बेस्ट रनर्स संस्था व मनोज बिष्ट का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में टीडी भट्ट, प्रदीप सलाल, दिनेश चंद्र पपनै, प्रमोद पांडे, कमलेश जोशी, भगवत सिंह बगड़वाल, नवीन वर्मा, सुमन पाठक, भावना वर्मा, हिमांती टम्टा, योगिता तिवारी, मोनिका जोशी एवं कविता जोशी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भगवत सिंह बगडवाल ने किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments