HomeUttarakhandUdham Singh Nagarबसंत पंचमी पर सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने निकाली शोभायात्रा

बसंत पंचमी पर सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों ने निकाली शोभायात्रा

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube

नारायण सिंह रावत
सितारगंज। बसंत पंचमी पर मां सरस्वती के स्वरूप की झांकी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने शोभायात्रा निकाली। साथ ही नव आगंतुक छात्र-छात्राओं की शिक्षा शुरुआत के लिए विद्यालय परिसर में हवन कराया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया इस त्योहार को लोग विभिन्न प्रकार से मनाते हैं। बसंत पंचमी को श्री पंचमी भी कहते हैं। इस दिन लोग विद्या की देवी सरस्वती की आराधना करते हैं। शिक्षा प्रारंभ करने या किसी नई कला की शुरुआत करने के लिए ये दिन शुभ माना जाता है। इस दिन लोग पीले रंग का वस्त्र पहन कर सरस्वती मां की पूजा करते हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा हवन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर भारत विकास परिषद नगर अध्य्क्ष अजीत सिंह जोशन, प्रधानाचार्य दिनेश दरमवाल, अमन पाण्डेय, राजू हरियाणवी, कीर्ति बल्लभ, तुलाराम, रेखा, पूजा, सुशीला, मोनिका आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments