HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वरः बेवसाइट के जरिये फीस लेने पर छात्रों ने जताई आपत्ति

बागेश्वरः बेवसाइट के जरिये फीस लेने पर छात्रों ने जताई आपत्ति

ADVERTISEMENTS

👉 कैंपस की निदेशक डा. दीपा से मिले छात्र, ज्ञापन सौंपा

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वरः यहां बद्रीदत्त पांडे कैंपस द्वारा बेवसाइट के माध्यम से फीस लिये जाने पर छात्रों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज छात्रों ने निदेशक को ज्ञापन सौंपकर इस व्यवस्था पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही परीक्षा परिणाम घोषित करने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए यथासमय नतीजे घोषित करने की मांग की है।

छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपांशु भट्ट के नेतृत्व में छात्र सोमवार को कैंपस के निदेशक डॉ. दीपा कुमारी से मिले। उन्हें अपनी समस्याओें का ज्ञापन सौंपा। छात्रों का कहना है कि सोबन सिंह जीना विवि ने अभी तक परीक्षा परिणाम तक घोषित नहीं किए हैं। पूर्व में अंकतालिकाओं में हुई गड़बड़ियों को भी दूर नहीं किया गया है। उन्होंने अंकतालिकाओं में सुधार होने तथा परीक्षाफल घोषित होने तक छात्रों को अस्थायी प्रवेश दिया जाए। इस दौरान उनसे किसी भी प्रकार की फीस न ली जाए। स्थायी प्रवेश के दौरान ही फीस लेने की मांग की।

यह भी कहा है कि यदि अस्थायी प्रवेश के दौरान फीस लेने के बाद कोई छात्र अनुत्तीर्ण होता है, तो उसकी फीस फंस जाएगी। उन्होंने छात्रहितों का ध्यान रखने की मांग की। मांग करने वालों में पंकज कुमार विवि प्रतिनिधि, कमलेश गड़िया, बसंत चंदोला, प्रकाश बाछमी, ललित कुमार व कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments