HomeBreaking Newsउत्तराखंड ब्रेकिंग : यूक्रेन से घर लौटा छात्र ! बताया, आंखों देखा...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यूक्रेन से घर लौटा छात्र ! बताया, आंखों देखा हाल

Student returned home from Ukraine, Read Full Story

सीएनई रिपोर्ट, हरिद्वार

ADVERTISEMENTSAd Ad

यूक्रेन में शुरू हुए युद्ध के बीच जहां सैकड़ों उत्तराखंडी वहां फंसे पड़े हैं, वहीं हरिद्वार का एक युवा आज यूक्रेन से सुरक्षित घर लौट आया है। यह छात्र वहां एमबीबीएस की पढ़ाई करने गया था। उसने आज जब मीडियो को यूक्रेन के आंखों देखा हाल बताया तो हर किसी की सांसें थम गईं।

उल्लेखनीय है कि धर्म नगरी हरिद्वार के अभी भी कई युवक—युवतियां यूक्रेन में विपरीत हालातों के बीच फंसे हुए हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार इन छात्र—छात्राओं की घर वापसी के लिए प्रयासरत भी है।

हाल में एक यूक्रेन से हरिद्वार का एक छात्र स्वदेश लौटा है, जो वहां एमबीबीएस की पढ़ाई करने गया था। उसने मीडिया को बताया कि वहां रह रहे छात्र—छात्राएं बंकरों में रह रहे हैं और अपने जीवित रहने के लिए रोज ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। हालात इतने बदतर हैं कि छात्रों को पानी के लिए लंबी लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है। खाने—पीने के सामान के लिए भी बड़ी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। रात में आकाश से बम और मिसाइलों की बारिश हो रही है तो दिन भर बड़े विशालकाय टैंक सड़कों पर घूम रहे हैं।

इधर यूक्रेन से लौटे हरिद्वार के प्रदीप झांब ने बताया कि उसके कई दोस्त अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं, जो कि मदद की लगातार गुहार लगा रहे हैं। इधर बच्चे के घर लौटने पर माता—पिता को बड़ा संतोष मिला है, लेकिन उन्हें अन्य बच्चों की चिंता भी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments