HomeUttarakhandAlmoraरंग लाया संघर्ष, भनार गांव आया पानी, विनय किरौला का भव्य स्वागत

रंग लाया संघर्ष, भनार गांव आया पानी, विनय किरौला का भव्य स्वागत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अलमोड़ा। यहां भनार गांव में दशकों से पेयजल किल्लत झेल रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के प्रयासों से यहां अब पेयजल आपूर्ति बहाल हुई है।

उल्लेखनीय है कि भनार में इससे पहले पानी की कोई योजना नही थी। ग्रामीण सूख चुके जल श्रोतों से बमुश्किल एक-दो बाल्टी पानी भर पाते थे। गर्मियों में हालात बद से बदत्तर हो जाते थे।

इस बीच गांव चलो अभियान के तहत धर्मनिरपेक्ष युवा मंच की ग्राम भनार में हुई बैठक हुई। जिसमें ग्रामीणों द्वारा 03 माह पूर्व पेयजल की विकराल समस्या के बारे में संयोजक विनय किरौला व उनके साथियों को बताया गया था। जिसके बाद विनय किरौला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तत्कालीन जिला अधिकारी को समस्या से अवगत कराया।

इस गांव मे पेयजल आपूर्ति से ग्रामीणों की आय में होने वाली वृद्धि के बारे में बताते हुए कहा कि इस गांव की महिलाएं-पुरुष नगर में गाय के दूध को बेचने का कारोबार करते हैं। पानी के अभाव में ग्रामीणों का यह पारंपरिक कार्य खत्म होने के कगार में है। यदि इस गांव मे पेयजल की आपूर्ति होती है तो न केवल ग्रामवासियों को पानी मिलेगा बल्कि पेयजल की आपूर्ति से दूध का कारोबार चल निकलेगा। अवस्थापन से आर्थिकी के इस विचार को समझते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा भनार में पेयजल आपूर्ति के लिए धन की व्यवस्था की गई।

पेजयजल आपूर्ति शुरू होने पर विनय किरौला का ग्राम वासियों द्वारा शॉल उड़ाकर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन कैलाश जोशी द्वारा किया गया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी मयंक पंत, श्याम सिंह, राहुल कनवाल, महेश जोशी, हरीश जोशी, देवेंद्र जोशी, मोहित जोशी, विजय जोशी, हरीश चंद्र जोशी, आशुतोष जोशी, कैलाश उप्रेती, मुकेश जोशी, अजय जोशी, संजय जोशी, कमलेश जोशी, शशि जोशी, भुवनेश्वरी जोशी, मोहानी जोशी, चंपा जोशी, मीरा जोशी, बीना जोशी, दीपा जोशी, दीपा उप्रेती, रुचि जोशी, वेदांत जोशी, हर्षित जोशी, शिवांश जोशी, दीपक जोशी आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

सिमकनी में टैंक, पेयजल सप्लाई भनार, भड़का अक्रोश, फूंका पुतला-नारेबाजी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments