HomeUttarakhandBageshwarकांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट का जोरदार स्वागत

कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट का जोरदार स्वागत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से 2027 के चुनावों के लिए एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय कर बूथ स्तर को मजबूत बनाया जाएगा।

यहाँ आयोजित स्वागत कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की जन-विरोधी नीतियों एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सभी को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करना होगा और उन्हें पार्टी से जोड़ना होगा।

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि जनता आगामी 2027 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने को उत्सुक है, लेकिन इसके लिए हमें अभी से एकजुट होने की आवश्यकता है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐंठानी ने कहा कि राज्य सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, युवाओं के रोजगार छीने जा रहे हैं, और उपनल कर्मियों को लगातार छलावा दिया जा रहा है।

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोपाल दत्त भट्ट और निवर्तमान जिलाध्यक्ष भगत डसीला ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव हैं। गांव-गांव जाकर कार्यकर्ताओं को अभी से सक्रिय करना होगा। उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए तत्काल काम शुरू करने की आवश्यकता बताई।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं तथा प्रदेश व केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता को आगे आना होगा। उनका पहला लक्ष्य पार्टी पदाधिकारियों को एकजुट कर संगठन को मजबूत बनाना है। जिले के सभी बूथ-स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर बूथों को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है।

इस दौरान भगवत डसीला, लोकमणि पाठक, बलबंत गड़िया, भूपेश ऐंठानी, बाल कृष्ण, सुनील भंडारी, गोविंद बिष्ट, वीरेंद्र नगरकोटी, गोविंद गड़िया, सुंदर मेहरा, गिरीश कोरंगा, बबलू नेगी, चामू देवली, बलवंत राम, नवीन टम्टा, दीपक गड़िया, नवल टम्टा, सुरेंद्र खेतवाल, आलम मेहरा, ललित धपोला, पूजा आर्या आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र टंगड़िया ने किया।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments