HomeAccidentअल्मोड़ा : दुकान में रखे गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट, सहम गए...

अल्मोड़ा : दुकान में रखे गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट, सहम गए लोग

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। गैस सिलेंडर विस्फोट : नगर क्षेत्र के कारखाना बाजार में स्थित जलेबी की दुकान में आज सुबह अचानक सिलेंडर फट जाने से एक कर्मचारी बुरी तरह झुलस गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा (गैस सिलेंडर विस्फोट) आज शनिवार सुबह केशव हलवाई की दुकान पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यह गैस सिलेंडर तब फटा जब उस पर कड़ाई रख दूध उबाला जा रहा था।

कारखाना बाजार की इस दुकान में विस्फोट की तेज आवाज होने पर आस-पास मौजूद लोग दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब सिलेंडर में विस्फोट हुआ तब उसमें गैस कम थी, अन्यथा हादसा भयानक रूप भी ले सकता था। अलबत्ता पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर चिकित्सकों के अनुसार गैस सिलेंडर में झुलसने वाले कर्मचारी सूरज का हाथ, पैर व मुंह इस विस्फोट में झुलस गया है। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Uttarakhand : पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश, नैनीताल जिले में 11 मार्ग बंद

चमोली में घूमने के लिए खास हैं 15 प्रमुख पर्यटन स्थल |Visit in Chamoli
ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments