HomeUttarakhandBageshwarBREAKING: बागेश्वर व कपकोट में चला पुलिस का डंडा, नियम तोड़ने वालों...

BREAKING: बागेश्वर व कपकोट में चला पुलिस का डंडा, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती, एक दुकानदार गिरफ्तार, कईयों पर कार्यवाही

ADVERTISEMENTS
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर

यहां शनिवार को पुलिस अधीक्षक अमिताभ श्रीवास्तव के निर्देश पर बागेश्वर व कपकोट में पुलिस उपाधीक्षक हालात जानने और कोविड गाइड लाइन का पालन करने की अपील करने के लिए सड़क पर निकल आए। उन्होंने लोगों को सचेत किया और इस भ्रमण के दौरान नियम तोड़ते मिले दर्जनभर लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इधर कोतवाली पुलिस ने कर्फ्यू की शर्तों का खुला उल्लंघन करने पर एक दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें


निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षकों ने बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम/बचाव के लिए आम जनमानस को कोविड-19 के सम्बन्ध में जागरूक करने का अभियान चलाया। उन्होंने क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर आम जनमानस से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, हमेशा फेस मास्क पहनने, बार-बार अपने हाथों को साबुन से धोने और सैनेटाइजर का प्रयोग करने तथा अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की।

Big News : नई थ्योरी के आगे झुका WHO ! दोबारा बतायेगा कैसे फैलता है Corona, जल्द आ सकती है नई Guidelines

भ्रमण के दौरान कोविड गाइडलाइन/नियमों का उल्लंघन करते मिले कई व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। उन्होंने मातहतों को लोगों को फेस मास्क वितरित करने तथा कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए। इधर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि अपने—अपने क्षेत्रों में हो रही शादी समारोहों पर नजर रखें तथा नियमों का उल्लंघन होने पर कार्यवाही अमल में लायी जाय।

कर्फ्यू नियम के सीधे उल्लंघन पर दुकानदार गिरफ्तार: कोतवाली पुलिस ने कोरोना कर्फ्यू की गाइड लाइन का उल्लंघन करते पकड़े गए एक दुकानदार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम किया। ज्ञात रहे कि गाइड लाइन के अनुसार केवल आवश्यक सामग्री की दुकानों के खोलने का समय प्रातः 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक नियत है। इसके बावजूद रात्रि में जजी रोड में कफलखेत के पास एक दुकान खुली मिली।

Breaking : अभिनेत्री कंगना रनौत को हुआ कोरोना, सेल्फ क्वारंटीन

नियम के खुले उल्ल्ंघन पर दुकानदार बसन्त पाण्डे पुत्र प्रयाग दत्त निवासी कफलखेत थाना व जिला बागेश्वर को धारा 144 सीआरपीसी की शर्तों का सीधा उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया और उसके खिलाफ कोतवाली में धारा 188, 269 भादवि व धारा 51बी आपदा प्रबन्धन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक कैलाश सिंह बिष्ट व राकेश भट्ट शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments