HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ाः लक्ष्य प्राप्ति के लिए बने रणनीति-तोमर

अल्मोड़ाः लक्ष्य प्राप्ति के लिए बने रणनीति-तोमर

ADVERTISEMENTS

👉 डीएम ने ली नोडल अफसरों की बैठक, दिए निर्देश

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ाः जिलाधिकारी विनीत तोमर ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें जनपद में 30 सूत्रीय कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के लिए रोडमैप तैयार करने एवं योजनाओं के वार्षिक लक्ष्य प्राप्ति करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर मंथन हुआ।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों से उनके विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से कहा कि जिन योजनाओं का निर्माण किया जाना है, उनमें सम्भावनाओं व समस्याओं को ध्यान में रखते हुए वार्षिक योजना तैयार की जाय और लक्ष्य प्राप्ति के लिए रणनीति तैयार की जाय। जिलाधिकारी ने पर्यटन विभाग व वन विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि हमें जनपद में नये पर्यटक स्थलों को विकसित करने होंगे तथा उन पर्यटक स्थलों में मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुये वार्षिक योजना बनानी होगी। साथ ही चिन्हित पर्यटक स्थलों की डीपीआर बनाकर शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने जिला विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, डीआरडीए विभाग, युवा कल्याण, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा 30 सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत वार्षिक लक्ष्यों की प्राप्त करने हेतु कार्य योजना बनाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि वार्षिक योजना बनाते समय समयबद्वता का विशेष ध्यान रखा जाय और वार्षिक योजना बनाने आड़े आ रही समस्याओं का निदान किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी सीएस मर्ताेलिया, परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र सिंह, अर्थ एवं संख्याधिकारी रेनू भण्डारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments