HomeBreaking Newsसौतेली मां ने बेटी को भोजन में पारा मिलाकर खिलाया, हालत नाजुक,...

सौतेली मां ने बेटी को भोजन में पारा मिलाकर खिलाया, हालत नाजुक, दिल्ली रेफर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रुड़की

यहां एक सौतेली मां ने अपने पुत्री की हत्या करने के उद्देश्य से उसे खाने में पारा Mercury मिलाकर खिला दिया। जिसके बाद से युवती की हालत अत्यंत नाजुक है और उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की है। यहां डीपीएस स्कूल रुड़की में शिक्षिका के तौर पर कार्यरत ईशा कटारिया पुत्री स्व. विक्रम निवासी प्रीत विहार कॉलोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसकी सौतेली मां निर्मला ने उसकी बहन निम्मी को खाने में पारा मिलाकर ​खिला दिया। जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ी। पहले उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। चिकित्सकों द्वारा की गई जांच में उसके पेट में मरकरी के कण पाये गये। यह वह पदार्थ है, जो थर्मामीटर में पाया जाता है तथा इसके सेवन से मौत हो सकती है। जिसके बाद उसे अत्यंत गम्भीर हालत में दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है।

तहरीर में बताया गया है कि पीड़िता निम्मी और उसकी दो अन्य बहनें अपनी सौतेली मां के साथ रहती हैं, जबकि उनके पिता का देहांत हो चुका है। शिकायतकर्ता की ओर से आरोप लगाया गया है कि उनकी सौतेली मां का व्यवहार पहली पत्नी के बच्चों के साथ बहुत बुरा है। ईशा ने बताया कि उसकी बहन निम्मी को सौतेली मां ने जान से मारने की नियत से धोखे से पारा खिलाया है। इधर गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर पीड़िता की मां निर्मला व तीन अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अग्रिम जांच कर रही है।

आपको बता दें कि पारा एक तरल पदार्थ है, जो अक्सर पुराने थर्मामीटर में इस्तेमाल किया जाता है। चमकीली चांदी जैसा इस तरल पदार्थ का घनत्व पानी से 13 गुना अधिक होता है। पारा यदि खा लिया जाये तो यह बहुत खतरनाक होता है। पेट में यदि यह चला गया तो उल्टी होगी और हैजे जैसे लक्षण होंगे। पेट में बहुत तेज दर्द भी होगा। जिसके सेवन के बाद आप बीमार पड़ जायेंगे, आंखें बंद होने लगेंगी और ​सीधा असर दिमाग व किडनी पर पड़ेगा। इसके सेवन से मौत भी हो सकती है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments