HomeUttarakhandAlmoraAlmora : पालिका पहुंचे राज्य सूचना आयुक्त, दिए दिशा-निर्देश

Almora : पालिका पहुंचे राज्य सूचना आयुक्त, दिए दिशा-निर्देश

ADVERTISEMENTS
मैनुअल पंजीकाओं एवं अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति का निरीक्षण

अल्मोड़ा। राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा में सूचना का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत मैनुअल पंजीकाओं एवं अभिलेखों के रख-रखाव की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिये कि सूचना के अधिकार अधिनियम से संबंधित सभी अभिलेखों को सूचना के अधिकार अधिनियम वेबसाईट पर अपडेट किया जाय। साथ ही सूचना के अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत जो अनुरोध पत्र एवं अपीलें आती हैं उनका निस्तारण सही व समयबद्व तरीके से किया जाय।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेख कक्ष, अधिष्ठान कक्ष, निर्माण अनुभाग, पुस्तकालय कक्ष का भी निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके उपरांत उन्होंने पालिका के पटल प्रभारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने सूचना के अधिकार अधिनियम की विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम को सकारात्मक रूप में लिया जाय। इसका मुख्य उद्देश्य सुशासन एवं पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करना है। सूचना आयुक्त ने इस बात पर प्रशंसा व्यक्त कि कोई भी अपील पालिका में लंबित नहीं है। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, प्रशासनिक अधिकारी दीप जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments