HomeUttarakhandNainitalHaldwani : भाजपा राज में महंगाई डायन से बन गई डायनोसोर !...

Haldwani : भाजपा राज में महंगाई डायन से बन गई डायनोसोर ! ​कांग्रेस के कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी परविंदर कौर ने साधा भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी परविंदर कौर ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर केंद्र व राज्य सरकार ने आंखें मूंद ली हैं। भाजपा शासनकाल में महंगाई डायन अब विशालकाय डायनासोर बन चुकी है।

यहां एक निजी बैंकट हॉल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने विभिन्न जन पक्षीय मुद्दों को लेकर भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधा। परविंदर कौर ने कहा कि देश में डीजल व पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। खाने की चीजें भी सब पूरी तरीके से आम जनता की पहुंच से बाहर हो चुकी हैं। सरकार पूरी तरीके से जनता को किसी भी तरह का राहत देने का काम नहीं कर रही है।

महानगर अध्यक्ष महिला नीमा भट्ट, राष्ट्रीय सचिव महिला कांग्रेस मंजू तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस मधु सांगली, विमला सांगली, महानगर उपाध्यक्ष विद्या देवी, सरस्वती देवी, सीमा भटनागर, चंपा चिल्वाल ने भी महंगाई पर सरकार को जमकर कोसा। कहा कि आज एक आम गृहणी अपनी रसोई की ओर देखती है तो उसे अपने दूसरे दिन की चिंता इस महंगाई की वजह से सताने लगती है। संचालन कर रहे महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल छिम्वाल, पूर्व प्रमुख भोला भट्ट ब्लॉक अध्यक्ष संजय बिष्ट, महानगर महामंत्री संदीप भेसोरा ने केंद्र सरकार व राज्य सरकार को आज तक के इतिहास की सबसे असफल सरकार बताया। कहा कि आज जिस तरीके से पूरे देश में महंगाई को लेकर बेरोजगारी को लेकर एक आम जनता त्राहि—त्राहि कर रही है, वहीं दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री अपने उद्योगपति दोस्तों को लाभ दिलाने में मदमस्त हैं।

महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, प्रदेश कोऑर्डिनेटर हरमीत कौर ने कहा कि आज पूरे प्रदेश की गृहणी, माताएं, बहनें जिस तरह के भी कष्ट झेल रहे हैं वह सब भाजपा सरकार की देन है। वहीं दूसरी ओर सरकार प्रदेश में नए-नए मुख्यमंत्रियों की प्रयोगशाला बना कर आम जनता को ठगने का काम कर रही है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। महिला कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का काम शुरू कर दिया है।

कार्यक्रम में कमला पंत, विद्या जोशी, रेनू पांडे, कुंती बिष्ट, दीपक बिष्ट, मधु पांडे, चंद्रा मेहरा, जानकी पांडे, लीला देवी, भगवती देवी, भगवती बिष्ट, सेवादल मालती देवी, पुष्पा देवी, विमला देवी, बसंती देवी, धनी दुमका, प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस भगवती बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष सेवादल आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments