HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : प्रदेश महासचिव का अभिनंदन, कहा—पदोन्नतियों की राह खोलने के प्रयास...

अल्मोड़ा : प्रदेश महासचिव का अभिनंदन, कहा—पदोन्नतियों की राह खोलने के प्रयास होंगे

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
उत्तराखंड जनरल ओबीसी इम्प्लाइज एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह गुसाई के अल्मोड़ा आगमन पर संगठन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भव्य स्वागत किया गया। यहां चिंतन सभागार में आयोजित अभिनंदन कार्यक्रम में सभी का आभार व्यक्त करते हुए श्री गुसाई ने सभी सदस्यों से एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया।
श्री गुसाई ने कहा कि जिन विभागों में पदोन्नति नहीं हुई है, वहां पदोन्नति के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ प्रदेश सरकार द्वारा जारी जांच पत्र निरस्त हो जाएगा। संचालन करते हुए जिला संयोजक धीरेंद्र कुमार पाठक ने श्री गुसाई का स्वागत​ किया और कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा सटीक निर्णय लिये जा रहे हैं और प्रदेश नेतृत्व के प्रयासों से पदोन्नति की राह भी आसान हो जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चंद्र जोशी ने की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपाल सिंह चिलवाल, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज लोहनी, कार्यकारी सचिव पुष्कर सिंह भैसोड़ा, हेमंत जोशी, योगेंद्र बिष्ट, अर्जुन सिंह नेगी, दीपशिखा, दया वर्मा, नंदी, हरीश कफलिया, नवीन तिवारी आदि कई सदस्य मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments