HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: जिले में भव्यता से मना राज्य स्थापना दिवस, शहीदों को श्रद्धांजलि

Bageshwar: जिले में भव्यता से मना राज्य स्थापना दिवस, शहीदों को श्रद्धांजलि

ADVERTISEMENTS

— उत्तराखंड के विकास के लिए एकजुट प्रयासों पर जोर
— रंगारंग प्रस्तुतियों, स्टालों व प्रतियोगिताओं की धूम रही

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
23वां राज्य स्थापना दिवस जनपद में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर राज्य आंदोलन के दौरान शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि भी दी गयी।

नुमाईश मैदान में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम्य विकास विभाग द्वारा दीन दयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत लखपति दीदी मेले का आयोजन किया गया। जिसमें 23 स्थानीय उत्पादों के साथ ही विभागीय स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम में लखपति दीदी मेले के अंतर्गत 16 स्वंय सहायता समूह के लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया। साथ ही मनरेगा योजना अंतर्गत आजीविका पैकेज के 15 लाभार्थियों को, प्रधानमंत्री आवास योजना के 10, दीन दयाल ग्रामीण कौशल विकास योजनान्तर्गत 10 प्रक्षिणार्थियों को वैलकम किट, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के अंतर्गत 5 लाभार्थियों के साथ ही वाद-विवाद, भाषण व निबंध प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों व सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि अध्यक्ष जिला पंचायत बसंती देव ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई देते हुए लखपति दीदी मेले की सराहना करते हुए कहा कि सरकार जनता के साथ है, सरकार अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है तथा सबका साथ सबका विकास सरकार की प्राथमिकता है। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए जनपदवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा हमें ‘उत्तराखंड का विकास कैसे तेजी से हो’ यह सोचना होगा, इसमें सभी अपनी अहम भूमिका निभाएं तभी जनपद व प्रदेश का सर्वागीण विकास होगा। उन्होंने कहा कि हमें पहाड़ की परिस्थितियों को देखते हुए विकास कार्य करने होंगे तथा उद्योग भी परिस्थितियों के अनुसार लगाने की जरूरत पर बल दिया।

मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह ने लखपति दीदी योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि लखपति दीदी योजना सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत शुरू की गयी है। सरकार का लक्ष्य राज्य में विभिन्न स्वंय सहायता समूह से जुडी 1.25 लाख महिलाओं को 2025 तक प्रतिवर्ष एक लाख रूपयें अर्जित करने में सक्षम बनाना है, साथ ही सरकार अमेजोन, फ्लिप्कार्ट, ई-मार्केट तथा ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जोडेगी ताकि इन महिला समूह के उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार उपलब्ध हो सके। उन्होंने बताया कि जनपद में विभिन्न स्वंय सहायता समूह के एक लाख से अधिक आय अर्जित करने वाली 187 सदस्य है।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, गोविंद दानू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम शाही, धीरेन्द्र परिहार, तनुज तिरूवा, नवीन लाल, राज्य आंदोलनकारी हीरा बल्लभ भट्ट, भुवन काण्डपाल, रमेश कृषक, खीम सिंह राणा, मंगल सिंह , पूरन रावत, दान सिंह भरड़ा,अध्यक्ष बागनाथ चैबर्स ऑफ कॉमर्स नरेन्द्र खेतवाल, दलीप खेतवाल, इन्द्र सिंह परिहार, बाला दत्त तिवारी, हरीश सोनी, बब्लू नेगी, उपजिलाधिकारी हरगिरि, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, तहसीलदार दीपिका, मुख्य शिक्षा अधिकारी जीएस सौन, महाप्रबंधक उद्योग जीपी दुर्गापाल, राज्य आंदोलनकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments