HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: खनन में मानकों का पूरा पालन किया जाए- अनुराधा

बागेश्वर: खनन में मानकों का पूरा पालन किया जाए- अनुराधा

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

— मैग्नेसाइट फैक्ट्री के स्थलीय निरीक्षण पर पहुंची डीएम

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिलाधिकारी बागेश्वर एवं अल्मोड़ा मैग्नेसाइट लिमिटेड की निदेशक अनुराधा पाल ने मैग्नेसाइट फैक्ट्री में खनन के मानकों का पूरा पालन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही खनन क्षेत्र, डम्पिग एवं वनीकरण क्षेत्र में प्रतिवर्ष पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्थाई हैलीपैड तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि किसी प्रकार की आपदा के दौरान हैलीपैड का उपयोग किया जा सके।

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने मैग्नेसाइट फैक्ट्री का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने फैक्ट्री में बन रहे उत्पादों की जानकारी ली। प्रबंध निदेशक मैग्नेसाइट योगेश शर्मा ने जिलाधिकारी को गत वर्षो के साथ ही चालू वित्तीय वर्ष की प्रगति रिर्पोर्ट पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत की तथा अवगत कराया कि मैग्नेसाइट द्वारा झिरौली क्षेत्र में 165 हेक्टेयर भूमि पर मैग्नेसाइट खनन कार्य किया जाता हैं, जो पूर्णत: वैज्ञानिक तरीके से होता है। उन्होंने बताया कि मैग्नेसाइट लिमिटेड में लगभग 359 कुशल, अकुशल श्रमिक कार्यरत हैं, जिसमें से 228 जनपद बागेश्वर के कर्मचारी है। मैग्नेसाइट द्वारा खनन क्षेत्र के गांव वासियों को रोजगार से जोड़ा जाता है तथा सीएसआर फंड के माध्यम से क्षेत्र व जनपद में स्वास्थ व शिक्षा पर कार्य किये जाते हैं। उन्होंने मैग्नेसाइट लिमिटेड के भविष्य प्लांन के बारे में भी जिलाधिकारी को अवगत कराया।

मैग्नेसाइट लि. मैग्नेसाइट के साथ ही साथ ही स्टोन क्रेसर, सोप स्टोन में भी कार्य कर रही हैं, जिसमें चिरंग में सोप स्टोन का खनन कार्य किया जा रहा है तथा एक खनन पट्टा स्वीकृति हेतु भेजा गया है। इसके साथ ही मैग्नेसाइट द्वारा वेस्ट मटेरियल में वैल्यू एडीशन करने के लिए सीमेंट, कंकरीट, ईंट, इंटरलॉकिंग टाइल्स, पेवर ब्लॉक बनाने का कार्य भी किया जा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने वेस्ट मटेरियल में वैल्यू एडीशन करने के लिए सीमेंट, कंकरीट, ईंट, इंटरलॉकिंग टाइल्स, पेवर ब्लॉक बनाने की गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने मैग्नेसाइट के क्षेत्रीय श्रमिको से संवाद कर जानकारी देते हुए उनकी समस्याएं जानी। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर महाप्रबंधक मैग्नेसाइट ललित काण्डपाल, खनन प्रबंधक धर्मेन्द्र बंसल, जियोलॉजिस्ट जितेन्द्र रावत, कंपनी सेक्रेटरी यश, प्लांट हैड अर्जुन भाकुनी, प्रभात डसीला, कान्ती जोशी व दिनेश भट्ट आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments