HomeBreaking Newsइंतजार खत्म : उत्तराखंड में इस तारीख को होगी स्टाफ नर्स की...

इंतजार खत्म : उत्तराखंड में इस तारीख को होगी स्टाफ नर्स की भर्ती परीक्षा, 2 हजार 621 पदों पर होगी नियुक्तियां

ADVERTISEMENTS

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद विवादों में आई स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा की तारीख को लेकर संशय दूर हो गया है। प्रदेश सरकार ने फेसला लिया है कि स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा अब 15 जून को होगी।

सरकार ने सभी केंद्रों में कोरोना काल में जारी एसओपी के तहत परीक्षा कराने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं। सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज पांडेय ने बाकायदा इसका आदेश भी जारी कर दिया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

ज्ञातव्य हो कि प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में स्टाफ नर्स के रिक्त पदों के लिए पहले 28 मई को दून और हल्द्वानी में परीक्षा केंद्र निर्धारित हुए। जिसका जमकर विरोध भी शुरू हो गया।

फिर सरकार ने परीक्षा स्थगित कर दी और यह भी साफ कर दिया कि एक साथ सभी केंद्रों में यह परीक्षा होगी। अब सरकार ने अपनी नई परीक्षा नीति घोषित कर दी है।

इधर प्राविधिक शिक्षा परिषद के संयुक्त सचिव डॉक्टर मुकेश पाण्डेय ने बताया कि इस परीक्षा में लगभग 9 हजार परीक्षार्थी शामिल होने जा रहे हैं। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जायेगा तथा मास्क व ग्लव्स पहनना अनिवार्य होगा।

यह भी बता दें कि लगभग 4 हजार अभ्यार्थियों ने इस दौरान अपने परीक्षा केंद्र अपनी सुविधा अनुसार बदल लिये हैं। देहरादून में सर्वाधिक 15 तो हल्दवानी में 09 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। हर कक्ष में क्षमता से आधी सीटें ही भरी जायेंगी।

Uttarakhand : समझो कोरोना से जंग जीत गया उत्तराखंड, रिक्वरी रेट 91.3 प्रतिशत, आज मिले सिर्फ 619 संक्रमित, 2 हजार 531 अस्पतालों से घर लौटे

इंतजार खत्म : उत्तराखंड में इस तारीख को होगी स्टाफ नर्स की भर्ती परीक्षा, 2 हजार 621 पदों पर होगी नियुक्तियां

यह क्या हुआ ? जिस पत्नी का दाह संस्कार कर घर लौटा पति वह जिंदा ​बैठी मिली, मच गया हड़कंप, पढ़िये पूरी ख़बर….

Big Breaking : कोरोना की दूसरी लहर के दौरान अब तक देश में 646 डॉक्टरों की मौत, आईएमए ने किया खुलासा

Uttarakhand – भयानक हादसा : सड़क से गुजर रहे लोगों के ऊपर गिरा बिजली का हाईटेंशन तार, कांग्रेसी नेता सहित दो की दर्दनाक मौत

Uttarakhand : कोरोना कर्फ्यू को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं सीएम तीरथ सिंह रावत ! अचानक दिल्ली रवाना, शीर्ष नेताओं सहित पीएम मोदी से भी हो सकती है मुलाकात

बड़ी ख़बर : प्रदेश में कोविड ड्यूटी वालों को छोड़ निरस्त हुआ सभी चिकित्सा कर्मियों का अटैचमेंट, सचिव ने जारी किये आदेश, पढ़िये पूरी ख़बर…

दर्दनाक : खाई में जा गिरी हल्द्वानी जा रही कार, युवक—युवती की मौत, एक गम्भीर

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments