HomeUttarakhandBageshwarअंतरराष्ट्रीय रंगोत्सव प्रतियोगिता सेंट जोसेफ के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय रंगोत्सव प्रतियोगिता सेंट जोसेफ के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। अंतरराष्ट्रीय स्तर रंगोत्सव प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ स्कूल (St. Joseph’s school Bageshwar) के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 26 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। राज्य स्तर पर द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें पुरस्कृत किया गया।

सोमवार को स्कूल परिसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अंतरराष्ट्रीय रंगोत्सव प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर अंजली डयारकोटी द्वितीय तथा ईशिता तिरुवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त किया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

इसी के साथ ही सिल्वर जोन इंटरनेशल ओलंपियाड में विद्यालय के 20 विद्यार्थियों अच्छा प्रदर्शन किया। उन्हें भी सम्मानित किया गया। कक्षा सात की छात्रा दिव्यां जोशी ने राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा छह विद्यार्थियों को गोल्ड, सात ने सिल्वर तथा छह ने ब्रांज मेडल प्रदान किए गए।

फादर विजय टेलिस ने किया उत्साहवर्धन

प्रधानाचार्य फादर विजय टेलिस ने सभी विजेताओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का बौद्धिक विकास भी होना जरूरी है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments