HomeBreaking NewsSSP Nainital ने जीत लिया दिल....पहली बार बदला गया होली मिलन का...

SSP Nainital ने जीत लिया दिल….पहली बार बदला गया होली मिलन का तरीका

ADVERTISEMENTS
निभाई परिवार के मुखिया की भूमिका

कप्तान खुद पहुंचे ड्यूटी पॉइंट में खड़े जवानों के पास

लंच पैकेट, रंग, मिठाई के साथ की हौसला अफजाई

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा (SSP Nainital) ने होली के मौके पर न केवल पुलिस महकमे, बल्कि आम जनता का भी दिल जीत लिया। उन्होंने इस बार होली की एक नई परंपरा की शुरूआत की। पहले जवान उन्हें शुभकामना देने पहुंचा करते थे, लेकिन इस बार तो वह मिठाई, लंच पैकेट व अबीर—गुलाल के साथ खुद जवानों के ड्यूटी प्वाइंट में पहुंचे।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

 

एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा

ज्ञातव्य हो कि होली पर्व को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने पर शहर सहित जनपद भर में पुलिस तैनात की गई थी। शहर में मुख्य बाजार और चौराहों पर पुलिसकर्मी सतर्क दिखे और हर आने-जाने वालों पर नजर रखी गई। इस दौरान एसएसपी नैनीताल ने होली पर्व पर घर-परिवार से दूर रह कर ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों के बीच एकाएक पहुंचकर और उन्हें लंच पैकेट, पकवान के साथ मिठाई से मुंह मीठा कराया।

SSP Nainital ने जीत लिया दिल....पहली बार बदला गया होली मिलन का तरीका
SSP Nainital ने जीत लिया दिल….पहली बार बदला गया होली मिलन का तरीका

कप्तान को संग पा खिल उठे जवानों के चेहरे

जनपद पुलिस मुखिया SSP Nainital को अपनी ड्यूटी पॉइंट पर अचानक देखकर जवानों के चेहरे पर अलग सी रौनक देखने को मिली। सभी पुलिसकर्मियों से बातचीत कर त्यौहार के माहौल को लेकर जानकारी भी ली गई। एसएसपी ने जवानों को रंग लगाकर, मिठाई खिलाकर, गले लगाकर सभी का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने भीमताल तिराहा, कोल्टेक्स, नरीमन तिराहा, खेड़ा, बनभूलपुरा, मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर, मुखानी चौराहा, सेंटर हॉस्पिटल, ऊंचापुल, कठघरिया, लामाचौड़, आम्रपाली इत्यादि ड्यूटी प्वाइंट पर लगे सभी महिला एवम अन्यपुलिस कर्मियों को प्रोत्साहित भी किया गया। सभी कर्मियों ने भी मुस्कुराते हुए एसएसपी नैनीताल को बधाई दी।

इस दौरान श्री प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी, श्रीमती संगीता सीओ लालकुआं, श्री नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, श्री प्रमोद पाठक पीआरओ समेत संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष भी उपस्थित रहे। ड्यूटी के उपरांत एसएसपी समेत पुलिस कर्मियों ने हल्द्वानी में हर्ष उल्लास के साथ होली का पर्व मनाया, सभी ने एक दूसरे को रंग लगा गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments