HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : विकास की राह खोलेगा एसएसजे विवि—डा. जलाल

अल्मोड़ा : विकास की राह खोलेगा एसएसजे विवि—डा. जलाल

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। शैक्षिक गतिविधियों में खासी रूचि रखने वाले जीआईसी अल्मोड़ा के विज्ञान शिक्षक डा. ललित जलाल ने एसएसजे विश्वविद्यालय के अस्तित्व में आने तथा प्रो. एनएस भंडारी को प्रथम कुलपति नियुक्त किए जाने का स्वागत करते हुए कहा है कि ये निर्णयों को पर्वतीय जिलों के बेहत हितकारी हैं। उन्होंने कहा है कि इससे ​पहाड़ के जिलों में विकास की राह प्रशस्त होगी।
श्री जलाल ने कहा है कि कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से पृथक होकर एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा बना है। इसके साथ ही बागेश्वर व पिथौरागढ़ में स्थित पीजी कालेजों को परिसर बनाने का प्रावधान किया गया है। यदि इन दोनों परिसरों को पूर्ण दर्जा दिया जाता है, तो इससे पर्वतीय की संकल्पना साकार हो पाएगी। इससे पहाड़ के निर्धन एवं मेधावी छात्रों को उच्च शिक्षा नजदीक पर ही उपलब्ध होगी। सभी व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद पर्वतीय जिलों में उच्च शिक्षा के पठन—पाठन समेत शोध परियोजनाओं को गति मिलेगी। वहीं पिथौरागढ़ जिले से अंतर्राष्ट्रीय सीमा लगी है। ऐसे में पिथौरागढ़ कालेज में सैन्य विज्ञान में स्नातकोत्तर व शोध कार्यों को बढ़ावा मिलना बेहद लाभदायी होगा। डा. जलाल सुझाव देते हुए कहते हैं कि नये विवि में पहाड़ के अनुरूप दुर्लभ जड़ी—​बूटियों, जनजातीय इतिहास, संस्कृति, कृषि आदि विषयों पर नये पाठ्यक्रम शुरू किए जा सकते हैं। इसके अलावा हिमालयन शोध एवं संस्कृति केंद्र भी विवि के अंदर खोला जा सकता है, जिससे पलायन रोकने में मदद मिलेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments