HomeUttarakhandAlmoraआध्यात्मिक और वैदिक क्षेत्र में​ मिलकर काम करेंगे SSJ विवि और न्यास

आध्यात्मिक और वैदिक क्षेत्र में​ मिलकर काम करेंगे SSJ विवि और न्यास

ADVERTISEMENTS

✍️ सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा व न्यास के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा अब श्री अनामय न्यास कौसानी के सहयोग से वैदिक विज्ञान से संबंधित पाठ्यक्रम संचालित करेगा। जिसके तहत आध्यात्मिक वैदिक अध्ययन, ध्यान, एकाग्रता एवं वैदिक ज्ञान के प्रसार संबंधी गतिविधियां चलेंगी। इस संबंध में न्यास एवं विश्वविद्यालय के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

एमओयू के अनुसार वैदिक विज्ञान के पाठ्यक्रमों के संचालन के साथ ही ध्यान और एकाग्रता से संबंधित ज्ञान प्रसार, वैदिक विज्ञान के ऑनलाइन कार्यक्रम, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों को वैदिक ज्ञान का प्रशिक्षण देना, भावातीत ध्यान पर सत्र और ज्योतिष, वास्तु जैसे पाठ्यक्रम से संबंधित व्याख्यान, कार्पोरेट प्रशिक्षण आदि कार्यक्रम भविष्य में होंगे।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि एमओयू के बाद उत्तराखंड के आध्यात्मिक एवं वैदिक ज्ञान को लेकर देश-विदेश के विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे और छात्र-छात्राओं को आध्यात्मिक और वैदिक ज्ञान के विशेषज्ञों के अनुभवों का लाभ मिलेगा। वहीं श्री अनाशक्ति न्यास के निदेशक आशुतोष उर्स ने कहा कि विश्वविद्यालय के साथ एमओयू में विश्वविद्यालय के साथ मिलकर आध्यात्मिक और वैदिक क्षेत्र में कार्य किया जाएगा।

एमओयू पर विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट और श्री अनामय न्यास की ओर से आशुतोष उर्स स्ट्रॉबेल ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments