HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : एसएसबी ने जरूरतमंदों को राहत सामग्री का किया वितरण, अधिकारियों—कार्मिकों...

रानीखेत : एसएसबी ने जरूरतमंदों को राहत सामग्री का किया वितरण, अधिकारियों—कार्मिकों की जमा राशि से दी जा रही मदद

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

रानीखेत। सीमान्त मुख्यालय एसएसबी गनियाद्योली रानीखेत के तत्वाधान में कोविड 19 महामारी के कारण चल रहे लॉक डाउन के दौरान ग्रामीणों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए राहत सामग्री व मास्क वितरित किये गये। मुख्यालय के महानिरीक्षक श्याम सुंदर चतुर्वेदी की उपस्थिति में ग्राम पाली नदुली, थापला, मौड़ी के ग्रामीणों को राशन सहित मास्क वितरित किये गये। इस अवसर पर महानिरीक्षक ने कहा कि मुख्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों के सहयोग से जो भी धनराशि जमा की गई उससे ही गरीब व जरूरतमंदों को मदद पहुंचाई जा रही है। भविष्य में भी किसी को भुखमरी के कगार पर नही छोड़ा जायेगा। एसएसबी जरूरतमदों को राशन उपलब्ध कराती रहेगी। इस अवसर पर महानिरीक्षक मनमोहन कांडपाल, एके सिंह, निरीक्षक दुर्गा प्रसाद, दुर्गा रौतेला, राम सिंह, संदीप छा की उपाध्यक्षा मोनिका, राजस्व निरीक्षक प्रियंका जोशी आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments