HomeUttarakhandAlmoraसीआरसी पनुवानौला में संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं संपन्न, विजेता पुरस्कृत

सीआरसी पनुवानौला में संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं संपन्न, विजेता पुरस्कृत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। सीआरसी पनुवानौला में संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। इस दौरान दौड़, लंबी कूद, सुलेख, अंताक्षरी, खो—खो, कबड्डी आदि के रोचक मुकाबले हुए। जिसमें प्राथमिक व उच्च प्राथमिक के छात्र—छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता अंतर्गत दौड़, लंबी कूद, सुलेख, अंताक्षरी, खो—खो, कबड्डी आदि प्रतियोगिताओं को शामिल किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरुस्कार वितरित किए गए। संकुल स्तरीय प्रतियोगिता संकुल समन्वयक चंद्र शेखर नेगी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में हरीश पांडे, प्रेम गैड़ा, गिरिजा भूषण जोशी, गोविंद गैड़ा, नर्मदा परिहार, सुनीता आर्या, सुनीता मेहरा, शिवेंद्र तोमर, आशा गोस्वामी, विजयलक्ष्मी धपोला, नीता नयाल, आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

यह रहे खेल प्रतियोगिताएं परिणाम —

सुलेख में प्रथम प्रियांशु राआप्रावि बिना, दौड़ 50 मीटर बालिका प्रथम पायल गैड़ा राप्रावि खोला, दौड़ 100 मीटर बालिका प्रथम प्राची गैड़ा राकजूहा खोला। लंबी कूद बालिका प्रथम कोमल आर्या राप्रावि मनियागार। लंबी कूद बालक रोहित राकजूहा खोला, मानचित्र मयंक रौतेला, प्रथम राउप्रावि गिरचोला।

अल्मोड़ा : मात्र प्रयोगशाला बनकर रह गए हैं उत्तराखंड प्रदेश के सरकारी स्कूल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments