HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : माल रोड में तेज रफ्तार बाइकर्स का सितम, एक...

Almora News : माल रोड में तेज रफ्तार बाइकर्स का सितम, एक ने दोपहियों को ठोका, दूसरे ने लड़की को मारी टक्कर, खूब पिटा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

काश माता—पिता बच्चों को बाइक देने की बजाए अच्छे संस्कार देते। यह बात आज हर वह नागरिक एक बार जरूर सोचता होगा, जिसका कभी नगर की सड़कों, गलियों, चौराहों में तेज रफ्तार बाइकर्स से सामना हुआ हो। ऐसा ही कुछ वाक्या आज अल्मोड़ा की माल रोड में हुआ। पहला मामला दोपहर करीब 12.30 बजे का है, जबकि दूसरा मामला शाम 04 बजे का है। पहले दोपहर का मामला ले लेते हैं। एक ओवर स्पीड बाइकर चौघानपाटा की तरफ से शिखर तिराहे की ओर तूफानी अंदाज में बाइक चलाता दिखाई देता है। उसकी तेज रफ्तार बाइक कई राहगीरों व दोपहिया वाहन चालकों को टच करते हुए निकली तो सभी की सांसें अटक गईं। तभी उसने एक स्कूटी की इतनी जोर की टक्कर मारी कि उसमें काफी टूट—फूट हो गई। पर यह बाइकर यहां रूकने की बजाए पुन: बाइक स्टार्ट कर फर्राटे के साथ भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस वहां पहुंच और उसने बाइकर को पकड़ना चाहा, लेकिन वह भाग निकला। अब पुलिस इसकी तलाश में जुटी हुई है। दूसरा मामला इसी माल रोड में शाम करीब 4 बजे हुआ। यहां रंजना होटल के निकट एक बाइकर ने सड़क से गुजर रही लड़की को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना का कारण भी उसकी तेज रफ्तार थी। लड़की को टक्कर मार वह भागने के प्रयास में था कि तभी तमाम राहगीरों व अन्य बाइकर्स ने उसे दबोच लिया और उसकी पिटाई भी की। काफी देर तक हंगामा चलता रहा, तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़ा सुलझा दिया। अलबत्ता इस हंगामे के चलते काफी देर तक सड़क में जाम लग गया। इन दोनों ही मामलों में यह बात सामने आई है कि अल्मोड़ा की माल रोड हो या कोई अन्य सड़क। यहां तक कि मोहल्लों को जाने वाले कच्चे संपर्क मार्ग हर तरफ युवा बाइकर्स कहर ढ़ाते दिखाई देते हैं। बाइकों में तेज आवाज वाले उपकरण तक लगे हैं। इन बाइकर्स की लापरवाही का खामियाजा कई लोग रोजाना चोटिल हो भुगतने को मजबूर होते हैं। आम नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से एक विशेष अभियान चला सड़क पर बेखौफ घूमने वाले तेज रफ्तार बाइकर्स पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments