HomeAccidentCar Accident : डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 02 की दर्दनाक...

Car Accident : डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, 02 की दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर। रामनगर में हुए एक भयानक सड़क हादसे में कार सवार 02 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए, जिसमें एक होमगार्ड भी शामिल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत देर रात करीब 02 बजे रामनगर से ठाकुरद्वारा को जा रही फोर्ड फिगो कार संख्या यूके-07एके-1738 टांडा मल्लू चौराहे पर डिवाइडर से टक्करा गई। जबरदस्त टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक होमगार्ड भी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार में एक अन्य युवक भी था। जो कि दुर्घटना के वक्त कार से कूद गया।

थानाध्यक्ष अरुण कुमार सैनी के मुताबिक कार अब्दुल रहमान उर्फ भूरा उम्र 23 साल पुत्र रहमत अली निवासी ठाकुरद्वारा चला रहा था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अगली सीट पर बैठे शाहरूख अली पुत्र मो. अली निवासी ठाकुरद्वारा गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया था। अस्पताल पहुंचने पर उसकी भी मौत हो गई।

इसके अलावा कार की पिछली सीट पर होमगार्ड उस्मान अली पुत्र नन्हे शाह निवासी ठाकुरद्वारा और लोकेश पुत्र देवेंद्र निवासी रायपुर जसपुर सवार थे। बताया जा रहा है कि एक अन्य युवक दुर्घटना होते ही भाग निकला। जिसकी पहचार लोकेश के रूप में हुई है। होमगार्ड उस्मालज अली को उपचार के बाद अस्प्ताल से छुट्टी दे दी गई है।

पुलिस के अनुसार इस हादसे में कार बुरी तरह पिचक गई थी। कार की अगली सीट पर बैठे दोनों युवक बुरी तरह उसमें फंसे हुए थे। जिन्हें गैस कटर की मदद से निकाला गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

बागेश्वर: केमू बस से टकराई बाइक, युवक घायल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments