HomeAccidentहल्द्वानी ब्रेकिंग : पेड़ से जा टकराई तेज रफ्तार कार, अल्मोड़ा निवासी...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : पेड़ से जा टकराई तेज रफ्तार कार, अल्मोड़ा निवासी महिला की मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

यहां हल्द्वानी—रुद्रपुर मार्ग (Haldwani-Rudrapur Road) में एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही कार सवार महिला की मौत हो गई, वहीं कार सवार दो अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत रुद्रपुर मार्ग स्थित बेल बाबा के पास एक कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार महिला मधु 58 साल की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग घायल हो गये। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। मृतका अल्मोड़ा के सोमेश्वर निवासी बताई जा रही है।

इधर घायलों का यहां सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। चौकी प्रभारी संजीत राठौड़ के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि यह कार गाजियाबाद से अल्मोड़ा जा रही था। इस बीच टांडा जंगल में सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतका मूल रूप से सोमेश्वर अल्मोड़ा निवासी राजेंद्र सिंह की 58 वर्षीय पत्नी मधु हैं। यह लोग गाजियाबाद से कार में सवार होकर अल्मोड़ा जाने के लिए निकले थे। इस बीच रूद्रपुर-हल्द्वानी मार्ग में टांडा जंगल में कार अनियंत्रित हो गई और यह हादसे की वजह बनी।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : सड़क से नीचे जा गिरी अनियंत्रित कार, चालक की मौत, 04 घायल

हल्द्वानी : देर रात आई आंधी तूफान में चलती बाइक पर गिरा पेड़, युवक की दर्दनाक मौत

उत्तराखंड में हादसा : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी अल्टो कार, मां-बेटे समेत तीन की मौत – बहु घायल

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments