HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: लक्ष्य पूर्ति में तेजी लाएं, लंबित वादों को निपटाएं—आशीष

बागेश्वर: लक्ष्य पूर्ति में तेजी लाएं, लंबित वादों को निपटाएं—आशीष

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

✍️ जिलाधिकारी ने मासिक समीक्षा बैठक में दिए कई निर्देश

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों से लक्ष्यों की पूर्ति में तेजी लाते हुए विभिन्न स्तरों में लंबित वादों का निस्तारण समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व बढ़ाने के लिए विभागीय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करते हुए संबंधितों की जिम्मेदारी तय कर लापरवाही मिलने पर कार्रवाई निर्देश दिए।

जिला सभागार में मासिक समीक्षा बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ने विभागों को आवंटित लक्ष्यों की पूर्ति में तेजी लाते हुए अपेक्षित प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संग्रह वसूली में विविध देयकों, राजस्व, व्यापार कर, विद्युत, बैंक, मोटर देय एवं बड़े बकायदारों के साथ ही राजस्व वाद की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विभाग राजस्व बढ़ाने को विभागीय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग किया जाए। उसके बाद में यदि किसी स्तर पर लापरवाही परिलक्षित होती है, तो संबंधितों की जिम्मेदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लायी जायेगी। जिलाधिकारी ने राजस्व वाद, फौजदारी, सिविल और अभियोजन से सम्बंधित वादों की समीक्षा कर पुराने लंबित वादों के निस्तारण में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के अनुसार संग्रहण करने के निर्देश देते हुए प्रवर्तन कार्यवाही में वृद्धि लाने के निर्देश दिए।

राज्य कर की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जीएसटी संग्रह में वृद्धि के लिए प्लांन तैयार कर दुकानों के पंजीकरण बढ़ाए जाय। खाद्य सुरक्षा विभाग समीक्षा के दौरान खाद्य पदार्थो की सैपलिंग करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी कहा कि शराब की ओवर रेटिंग रोकने के लिये नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाए। जिलाधिकारी ने खनन, नगर निकाय, आडिट आपत्तियों, सेवा का अधिकार, सूचना का अधिकार सहित तहसील कार्यालयों, जिला कार्यालय व मुख्यमंत्री कार्यालय से संबंधित प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी किसी भी प्रकरण को अपने स्तर पर लंबित न रखें। बैठक में एडीएम एनएस नबियाल, एसडीएम मोनिका, अनुराग आर्या, जितेंद्र वर्मा, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी सीमा भेतवाल, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार बर्मन, शासकीय अधिवक्ता जीबी उपाध्याय, बीबी पाठक, सभागीय परिहन अधिकारी रत्नाकर सिंह, तहसीलदार दलीप सिंह, प्राची बहुगुणा, नीतीशा आर्या, खान अधिकारी जिज्ञासा बिष्ट, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रमेश चंद्र आर्या सहित राजस्व अधिकारी व अनुभाग अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments