HomeAccidentHaldwani : पेड़ से जा टकराई तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर, चालक की...

Haldwani : पेड़ से जा टकराई तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर, चालक की मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

फतेहपुर के पास तेज गति से आ रही एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे लहूलुहान हालत में पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस रविवार को जेके पुरम, छोटी मुखानी, हल्द्वानी निवासी पंकज अधिकारी 48 वर्ष अपनी स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूके 04 एन- 3666 से लामाचैड़ से किसी काम से फतेहपुर होते हुए घर को जा रहे थे।

Almora Breaking : निर्दयी कोरोना ने आज फिर ले ली छह जानें, एक नगर क्षेत्र की महिला भी शामिल

तभी फतेहपुर के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची मुखानी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को कार से निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।

Big Breaking : दिल्ली के Saroj Hospital में एक साथ 80 डॉक्टर कोरोना संक्रमित, वरिष्ठ सर्जन की मौत, हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही घायल युवक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक कठघरिया के एक बार में काम करता था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है।

लालकुआं ब्रेकिंग : देवी मंदिर में स्थापित शिवलिंग खंडित, बाहर फेंका मिला, तनाव, तहकीकात में जुटी पुलिस

उत्तराखंड में 11 से 18 मई तक कोविड कर्फ्यू : पढ़े नए आदेशों के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments