HomeUttarakhandAlmoraशारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में तीन दिवसीय स्पेक्ट्रम का शानदार आगाज

शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में तीन दिवसीय स्पेक्ट्रम का शानदार आगाज

ADVERTISEMENTS

✒️ पद्मश्री यशोधर मठपाल ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

CNE DESK, ALMORA. शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में तीन दिवसीय रचनात्मक ‘स्पेक्ट्रम’ (spectrum) कार्यक्रम का शानदार आगाज हो गया है। शुभारम्भ मुख्य अतिथि पद्मश्री यशोधर मठपाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने किया। बच्चों ने स्वागत गीत व अन्य मनमोहक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पुरातत्वविद, चित्रकार, गांधीवादी विचारक पद्मश्री यशोधर मठपाल, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, प्रधानाचार्या विनीता शेखर लखचौरा, पूर्व सभासद हेम तिवाड़ी ने संयुक्त रूप से किया। दीप प्रज्जवलन के बाद स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। साथ ही विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम भी हुए।

पद्मश्री यशोधर मठपाल ने विद्यार्थियों को भारतीय चित्रकला, रॉक कला एवं प्रकृति के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं पीटर स्मेटासेक ने ति​तलियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम में युवा जन कवि हर्ष काफर ने कविता पाठ कर दर्शकों को आत्ममुग्ध कर दिया।

तीन दिवसीय ‘स्पेक्ट्रम कार्यशाला’ में विद्यार्थियों को चित्रकला, विज्ञान, गणित प्रदर्शनी, कला एवं शिल्प, सुलेख, कला, नेचर वॉक आदि विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता शेखर लखचौरा ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अंजना पांडे, पुष्पा उप्रेती ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विद्यालय का समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।

मौसम का ताजा अपडेट : उत्तराखंड में अगले चार दिन जमकर बरसेंगे मेघ

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments