HomeUttarakhandBageshwarएसपी चंद्र शेखर घोड़के ने 6 पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

एसपी चंद्र शेखर घोड़के ने 6 पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

ADVERTISEMENTSAd

नशे के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक चंद्र शेखर घोड़के ने मासिक क्राइम बैठक में सभी मातहतों को नशे के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने ओवर स्पीड, ओवर लोड सहित बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने जनपद में बेहतर कार्य करने वाले 6 पुलिस कर्मियों को भी सम्मानित किया।

पुलिस अधीक्षक चंद्र शेखर घोड़के
पुलिस अधीक्षक चंद्र शेखर घोड़के

पुलिस लाइन में मासिक अपराध बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में महिला अपराधों पर तत्काल कार्यवाही अमल में लाने के साथ सभी थाना व चौकी प्रभारी व्यक्तिगत रुचि लेकर कार्य करें। उन्होंने नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाते हुए प्रत्येक विद्यालयों में नशे के खिलाफ कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न अपराधों में शामिल अपराधियों की धरपकड़ तेज करने के साथ, कोर्ट के सम्मन तामिली को शतप्रतिशत पूरा करने , होटल ढाबों की नियमित चेकिंग करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाहन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए देर सांय ओचक चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों से स्वयं की फिटनेस पर विशेष ध्यान देने को कहा।

चंद्र शेखर घोड़के की मिटिंग में मौजूद पुलिस अधिकारी
चंद्र शेखर घोड़के की मिटिंग में मौजूद पुलिस अधिकारी

पुलिस अधीक्षक ने जनपद में बेहतर कार्य करने वाले 6 पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक अजय लाल साह, कोतवाल कैलाश नेगी, स्थानीय अभिसूचना इंस्पेक्टर विमल मठपाल, उप निरीक्षक खष्टी बिष्ट, मीना रावत, दिनेश पंत, प्रताप सिंह नगरकोटी, खुशवंत सिंह, कैलाश बिष्ट, अभियोजन अधिकारी सीमा भेंटवाल, शासकीय अधिवक्ता गोविंद बल्लभ उपाध्याय मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments