हल्द्वानी ब्रेकिंग : महिला के हत्यारे बाघ को पकड़ने के लिए सोनकोट के ग्रामीणों का वन चौकी पर प्रदर्शन, पुतला फूंका

0

काठगोदाम। रानीबाग के सोनकोट तोक में बाघ द्वारा एक महिला की हत्या किए जाने और उसके बाद भी क्षेत्र में बाघ देखे जाने से डरे हुए ग्रामीणों ने आज वन विभाग की चौकी पर प्रदर्शन किया। बीडीसी सदस्य मनीष गौनी के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने वन विभाग पर बाघ को पकड़ने में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि वन विभाग ने पिंजरे तो लगाए हैं लेकिन उसमें बाघ को लालच देने के लिए मांस या जिंदा पशु नहीं रखा जा रहा है। जब अधिकारियों को यह कहा जाता है कि खाली पिंजरे में बाघ कैसे आएगा तो उनका कहना होता है कि विभाग के पास इसके लिए बजट नहीं है।


ADVERTISEMENTS

ग्रामीणों का कहना है कि बाघ आदमखोर हो चुका है और वह शिकार की तलाश में इसी क्षेत्र में भटक रहा है। इससे आगे भी ग्रामीणों की जान को खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग का पुतला भी फूंका।

ADVERTISEMENTS