HomeUttarakhandBageshwarBageshwar: कहीं मार्ग ध्वस्त, कहीं मकान क्षतिग्रस्त, कहीं बहे पेयजल लाइनें

Bageshwar: कहीं मार्ग ध्वस्त, कहीं मकान क्षतिग्रस्त, कहीं बहे पेयजल लाइनें

ADVERTISEMENTSAd

— बागेश्वर जिले में अति​वृष्टि से क्षति, 10 सड़कें बंद
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर
जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। कपकोट में अतिवृष्टि होने से मुनार मार्ग ध्वस्त हो गया है। इसके अलावा जिले में 11 सड़कें अभी भी बंद हैं। इसमें 10 आंतरिक और एक मुख्य मार्ग है। आपदा के कारण बिजली और पानी का भी संकट बना हुआ है। सड़क में पेड़ गिरने से शिक्षक और छात्र जान हथेली पर रखकर स्कूल पहुंच रहे हैं। रात के समय अधिक बारिश होने से लोग दहशत में हैं।

जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात हुई बारिश से कांडा तहसील के कांडेकन्याल निवासी कुंती देवी तथा काफलीगैर तहसील के कराला पालड़ी निवासी मोहन सिंह का मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दे दी है। इसके अलावा गरुड़, जखेगड़ागगनी गांव, पलानी, भगदानू, सुराग, फरसाली, नानी किरौली में विद्युत आपूर्ति ठप है। यहां के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नैकाना खुमटिया पेयजल योजना के तहत बालीघाट के पास पेड़ गिरने से नैकानाखुमटिया, कलारोबैगांव पेयजल योजना के पाइप नदी में बह गए हैं। यहां पानी का संकट बना हुआ है। नगर में गंदा पानी लोगों के नलों के माध्यम से लोगों के घरों तक पहुंच रहा है।
ये मार्ग हैं बंद
थुड़ाई- मीहिनिया, डाकघट-लमचूला, असों-बसकूना, कपकोट- पिंडारी, असों-दोफाड़, कपकोट- पोलिंग, कमेड़ीदेवी-स्यांकोट, दूणी-सुकुंडा, शामा-नाकुड़ी, बदियाकोट-कपकोट-कर्मी।
पाइप लाइन फटी

कपकोट। भारी बारिश होने के कारण पहाड़ी से गिरे बोल्डरों से पर्वतीय पॉवर लिमिटेड की हाइड्रो पॉवर परियोजना की मेन फीडर लाईन का फाइप फट गया है। इससे बिजली उत्पादन ठप हो गया है।
प्रभावितों का हाल जाना

गरुड़। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने लाहुर घाटी के जखेड़ा, सैलानी, गनीगांव, लमचूला का भ्रमण किया। आपदा प्रभावितों का हाल जाना। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट हरीश रावत, सुनील दौसाद, इंद्र सिंह बिष्ट, मंगल राणा, घनश्याम जोशी,हरीश सिंह, महेश बिष्ट, चंदन बोरा, जगदीश सती आदि मौजूद रहे।
वर्जन: जिले में लगातार बारिश हो रही है। इस कारण 11 मार्ग बंद हैं। बंद मार्ग खोलने के लिए जेसीबी भेजी गई हैं। इसके अलावा पेयजल योजनाओं को ठीक करने का काम चल रहा है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेातवनी दी है।
-शिखा सुयाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बागेश्वर

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments