सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर
ADVERTISEMENTS

लगातार बारिश से तरबतर हुई जमीं अब दरकने लगी है। इसी कारण आज सोमेश्वर-बागेश्वर मोटरमार्ग में कौसानी देवी मन्दिर के निकट सड़क पर भारी मलबा आ गिरा। जिससे सड़क पर यातायात पूर्ण रूप से बाधित हो गया। सूचना मिलने पर सोमेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इसकी सूचना जिला आपदा कन्ट्रोल रूम में दी। इसके बाद जेसीबी मशीन मंगाई गई और करीब एक घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू हो सका।
ADVERTISEMENTS











