HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर : पेयजल से जुड़ी समस्याओं को लेकर तहसील कार्यालय में धरना

सोमेश्वर : पेयजल से जुड़ी समस्याओं को लेकर तहसील कार्यालय में धरना

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

साीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर। तहसील में क्षेत्र की जल जीवन मिशन के तहत पेयजल की समस्याओं को लेकर प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष तहसील कार्यालय मै धरने पर बैठ गए। चेतावनी दी कि अगर 17 मार्च तक पेयजल आपूर्ति सही नहीं की गयी तो तहसील मै धरना—प्रदर्शन किया जायगा।

अधिकारियों के मनमाने रवैए को लेकर धरने पर बैठे कांग्रेस नेता एवं प्रधान संगठन के अध्यक्ष रंजीत सिंह को आज कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सिंह भोज ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी बेलगाम हैं और जनता को अपनी समस्याओं के लिए दर—दर भटकना पड़ता है। साथ ही अधिकारियों द्वारा आम जनता को दबाव में लेने की परंपरा भी बीजेपी सरकार में आम हो गई है।

भूपेंद्र भोज ने कहा कि अधिकारियों को जनता के प्रति अपने रवैए में बदलाव करना होगा, अन्यथा कांग्रेस पार्टी उनके खिलाफ मुखर होकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी अधिकारी का जनता के प्रति उपेक्षापूर्ण व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अधिकारियों को जनता की आवाज को सुनकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करना ही चाहिए।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को लेकर विभागों में आपसी सामंजस्य की कमी का भुगतान जनता को करना पड़ता है। अधिकारियों द्वारा एक—दूसरे विभागों पर टाल—मटोली कर जनता को प्रताड़ित करने का काम करते हैं। ऐसे अधिकारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ पृथक से आंदोलन किया जायेगा।

धरने के पश्चात तहसीलदार महोदय को ज्ञापन दिया गया और वहां पर जलनिगम के एई और जल संस्थान व सिंचाई विभाग के अधिकारिओ के स्थलीय निरीक्षण करने के पश्चात धरना समाप्त किया और चेतावनी दी की अगर 17 मार्च तक पेयजल आपूर्ति सही नहीं की गयी तो तहसील मै धरना प्रदर्शन किया जायगा।

जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने शीघ्र समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन को चेताते हुए कहा है कि जल्द क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करना अधिकारियों की जिम्मेदारी है, उन्हें जल्द इसका निर्वहन करना ही चाहिए। भोज के साथ ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन भंडारी, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजू भट्ट, प्रधान संगठन अध्यक्ष रंजीत सिंह नयाल, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष भुवन दोसाद, प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह गैलाकोटी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशोर नयाल, ग्राम प्रधान अमित कुमार, विनोद बोरा, कौशल जोशी, सुरेश राम, पूरन सिंह, जगदीश जोशी, भूपाल नयाल, पान सिंह, दयाल नयाल पंकज नयाल, सुरेश राम, राहुल आर्या, लक्ष्मण मेहरा आदि धरना स्थल पर मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments