HomeBreaking NewsBig Breaking : सॉफ्टवेयर एक्सपर्ट बना कार चोर गिरोह का सरगना, 06...

Big Breaking : सॉफ्टवेयर एक्सपर्ट बना कार चोर गिरोह का सरगना, 06 गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

हरिद्वार। यहां पुलिस ने दो अलग—अलग कार व बाइक चोरी के मामलों में गिरोह के कुल 06 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि इनमें से फरार चल रहा एक आरोपी सॉफ्टवेयर एक्सपर्ट है और उसने अपने हुनर का इस्तेमाल किसी बेहतर काम के बजाए कार चुराने में किया है। लिहाजा अब उसे अपने हुनर का ईनाम जल्द ही जेल यात्रा करके मिलेगा।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

हरिद्वार पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. योगेंद्र सिंह रावत दोनों मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने कर ली है। उन्होंने बताया पकड़े गए वाहन चोरों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। कार चोर गिरोह का मुखिया प्रमोद कुमार फरार है। वह एक सॉफ्टवेयर एक्सपर्ट है और अपने ज्ञान का इस्तेमाल कार चोरी के दौरान सिक्योरिट सॉफ्टवेयर सिस्टम को निष्क्रिय करके करता है। साफ्टवेयर में गड़बड़ी करने के बाद वह आराम से कार चोरी को अंजाम देता है।

एसएसपी ने बताया कि प्रमोद की जल्द गिरफ्तारी कर ली जायेगी। पुलिस लगातार दबिशें दे रही हैं। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने बताया दोनों गिरोह के आधा दर्जन सदस्यों को गिरफ्तार कर दिया गया है। इनकी निशानदेही पर चोरी की 10 बाइकें और 2 कारें भी बरामद की गई हैं। फिलहाल पुलिस जांच चल रही है। जल्द ही कुछ अन्य खुलासे भी हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि जनपद में लंबे समय से अलग—अलग स्थानों से वाहन चोरी की घटनाएं प्रकाश में आ रही थीं। ​पुलिस की इस कार्रवाई के बाद उम्मीद है कि ​समस्त गिरोह के सदस्य जल्द ही सलाखों के पीछे पहुंच जायेंगे और वाहन चोरी की घटनाओं में लगाम लग सकेगी।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments