रुद्रपुर: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय बने श्रेष्ठ विश्वविद्यालय—कोश्यारी

👉 नवनियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से की शिष्टाचार भेंट सीएनई रिपोर्टर, रुद्रपुर: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में कुलपति…

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय बने श्रेष्ठ विश्वविद्यालय—कोश्यारी

👉 नवनियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से की शिष्टाचार भेंट

सीएनई रिपोर्टर, रुद्रपुर: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में कुलपति का कार्यभार ग्रहण करने के बाद दूसरे रोज शनिवार को प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट रुद्रपुर पहुंचे। जहां उन्होंने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से उनके आवास पर जाकर शिष्टाचार भेंट की।

इस पर श्री कोश्यारी ने नवनियुक्त कुलपति प्रो. सतपाल से कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय पर्वतीय क्षेत्र के युवाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने और उनके भविष्य के निर्माण के लिए श्रेष्ठ विश्वविद्यालय बन सकता है, ताकि पर्वतीय अंचल के युवाओं को शिक्षार्जन के लिए दूर नहीं जाना पड़े। उन्होंने विश्वविद्यालय में शिक्षा की स्तर को बेहतर बनाने पर जोर दिया। श्री कोश्यारी ने नवनियुक्त कुलपति का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने विश्वविद्यालय के उन्नयन के लिए अपना सप्तऋषि मॉडल पर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *