HomeBreaking NewsLatest : तो क्या सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर बॉलीवुड में करेंगी...

Latest : तो क्या सचिन की बेटी सारा तेंदुलकर बॉलीवुड में करेंगी एंट्री! देखिए तस्वीरें

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

भारतीय किक्रेटर सचिन तेंदुलकर Sachin Tendulkarऔर अंजलि तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर Sara Tendulkar इन दिनों खासी चर्चा में हैं, जिसकी खास वजह यह है कि महज 24 साल की सारा जल्द ही अब बॉलीवुड इंटडस्ट्री Bollywood Industry में कदम रखने जा रही है।

वैसे सारा सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम Instagram में एक्टिव रहती है। यहां उनके एक मिलियन से ज्यादा फालोवर्स भी हैं। सारा के लिए प्लस प्वाइंट यह भी है उनका नाम विख्यात क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से जुड़ा हुआ है, जिसका निश्चित रूप से उन्हें ख्याति प्राप्त करने में लाभ ​भी मिल रहा है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, सचिन तेंदुलकर ने साल 1997 में सहारा कप में भारत की शानदार जीत के बाद अपनी बेटी का नाम सारा रखा था। उस टूर्नामेंट में टीम इंडिया team india की अगुआई सचिन तेंदुलकर ने ही की थी। सचिन तेंदुलकर की बतौर कप्तान किसी टूर्नामेंट में यह पहली जीत भी थी।

इन दिनों जो लेटस्ट अपडेट मिला है, उसके अनुवार सारा बहुत जल्द बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं, जिसके लिए वह डेब्यू Debut भी करेंगी। अच्छी ख़बर यह है कि सारा को जल्द ही उनके प्रशंसक silver screen पर देखेंगे। वेबसाइट Bollywood Life के अनुसार सारा के एक करीबी सूत्र ने बताया है कि वह बॉलीवुड में एंट्री entry in bollywood करने की तैयारी कर रही हैं और जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती हैं। बता दें कि सारा तेंदुलकर को एक्टिंग में खासी रूचि है और इसके लिए वह अलग से क्लासेज भी ले रही हैं। उन्होंने कुछ brand endorsement भी किए हैं। सारा तेंदुलकर को यात्रा करने का भी बहुत शौक है। वह इंग्लैंड के अलावा France, Indonesia and Dubai जैसे देशों में घूम चुकी हैं। सारा अपनी फिटनेस का भी काफी ख्याल रखती है। उनके daily routine exercise भी शामिल है।

जहां तक उनके करियर का सवाल है सारा ने लंदन यूनिवर्सिटी University of London से मेडिकल की पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान ही वह मॉडलिंग में भी डेब्यू कर चुकी हैं। सारा तेंदुलकर ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की थी, जिसक बाद मेडिसिन की पढ़ाई करने के लिए लंदन चली गईं थीं। इसके बावजूद उनका शौक glamor world में अपना करियर बनाने में है। उन्होंने हाई-एंड क्लोदिंग ब्रांड के साथ अपने मॉडलिंग करियर की शुरूआत की थी और अब फिल्मी दुनिया उन्हें आकर्षित कर रही है। अभिनेत्री बनिता संधू और बॉलीवुड में अन्ना के नाम से विख्यात सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की कथित प्रेमिका तानिया श्रॉफ के साथ भी मॉडलिंग कर चुकी हैं। बताया जा रहा है कि उनके इस फैसले से उनके माता—पिता भी सहमत हैं। हालांकि चर्चा यह भी रही है कि वह शाहिद कपूर के साथ बॉलीवुड में डेब्यू Bollywood debut करने जा रही हैं। यह अलग बात है कि तब सचिन तेंदुलकर ने इन खबरों का खंडन किया था। तब सचिन ने कहा कि फिलहाल सारा अपना पूरा फोकस पढ़ाई में कर रही हैं।

Sara Tendulkar on Instagram, click here

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments