HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा व बागेश्वर की कई ऊंची चोटियों में बर्फबारी, पारा गिरा

अल्मोड़ा व बागेश्वर की कई ऊंची चोटियों में बर्फबारी, पारा गिरा

ADVERTISEMENTSAd

✍️ कपकोट में भारी बर्फबारी, समूचे क्षेत्र में बिछी सफेद चादर
✍️ शनिवार रात मौसम ने लिया मोड़, सुबह बारिश व बर्फपात, शीतलहर पसरी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/बागेश्वर: गत शनिवार रात से जिले में मौसम ने रुख बदला और रविवार सुबह रिमझिम बारिश हुई। बारिश के साथ ही जिले के ऊंचाई वाली चोटियों पर हिमपात हुआ। जिले के वृद्ध जागेश्वर, द्वाराहाट ब्लाक के भटकोट, पाण्डवखोली आदि चोटियों पर बर्फ गिरी। बर्फबारी व बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज हो गई है। जिससे समूचा जनमानस कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। गत ​शनिवार रात से मौसम में अचानक तब्दीली आई और ​रविवार सुबह अल्मोड़ा नगर समेत जिले के विभिन्न जगहों पर रिमझिम बारिश के साथ ही ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात हुआ। जिले की भटकोट, पाण्डवखोली, वृद्ध जागेश्वर में बर्फबारी हुई। इससे तापमान काफी गिर गया और बर्फीली हवाएं चल रही हैं।
बागेश्वर जिले के कपकोट में बिछी सफेद चादर

बागेश्वर: एक पखवाड़े से तेज धूप का आनंद ले रहे जिले के लोगों के लिए रविवार का दिन ठंड लेकर आया। सुबह से आसमान काले बादालों से घिर गया। कपकोट क्षेत्र में सुबह छह बजे से बर्फबारी शुरू हो गई। यहां समूचा क्षेत्र बर्फबारी से लककद हो गया, जबकि घाटी वाले क्षेत्र में बारिश हुई। बारिश व बर्फबारी तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस गिरा है। किसानों के लिए यह बारिश संजीवनी का काम करेगी।

शनिवार की रात से एक बार मौसम का मिजाज बदलने लगा। रात एक बजे से आसमान काले बादलों से घिरने लगा। सुबह चार बजे से हल्की बारिश शुरू हुई। पांच बजे बाद कपकोट तहसील के कर्मी, बघर, डोला, तीख, खाती, बदियाकोट, गोगिना, शामा समेत क्षेत्र में दो इंच से लेकर छह इंच तक बर्फबारी हुई। जबकि घाटी वाले क्षेत्र में छह बजे से दस बजे तक बारिश हुई। उसके बाद दिनभर बादल छाए रहे। तीन बजे बाद हल्की धूम निकली, लेकिन शाम होते होते एक बार फिर आसमान बादलों से घिर गया। बारिश व बर्फबारी के कारण ठंड में इजाफा हो गया है। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस था वहीं रविवार को घटकर दस डिग्री पहुंचा। हालांकि किसानों ने इस बारिश को खेती के लिए संजीवनी बताया। किसान आनंद तिवारी, रमेश जेशाी, सावित्रती खेतवाल का कहना है कि जनवरी में बारिश व बर्फबारी खेती के लिए बेहतर होता है। इससे फलों व सब्जी का स्वाद भी बढ़ जाता है। इधर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि कपकोट क्षेत्र में बर्फबारी हुई है। ठंड से बचने के लिए सुबह और शाम अलावा की व्यवस्था की जा रही है।
कांडा व दुग नाकुरी में छह घंटे बिजली गुल

बागेश्वर। घिघारूतोला में बिजली की लाइन में चीड़ के पेड़ की टहनी गिरने से रविवार की सुबह छह बजे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। 12 बजे तक क्षेत्र की बिजली गुल रही। कांडा व दुग नाकुरी तहसील के करीब 60 गांव के लोग बिजली के लिए परेशन रहे। कई लोगों के मोबाइल फोन शोपीस बने रहे। छह घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments