HomeUttarakhandDehradunहिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी, बर्फबारी से गंगोत्री हाईवे बाधित

हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी, बर्फबारी से गंगोत्री हाईवे बाधित

हिमाचल/उत्तराखंड | देश के 3 राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर जारी है। बर्फबारी के चलते हिमाचल में दो नेशनल हाईवे समेत 30 सड़कें बंद हो गई हैं। शिमला में सीजन की दूसरी बर्फबारी हुई, जिससे सड़कों पर 3 इंच बर्फ की परत जम गई। इससे सोलंगनाला से अटल टनल रोहतांग लौट रहे टूरिस्ट की गाड़ियां सड़क पर फिसलने लगीं।

देर रात तक 1000 से ज्यादा गाड़ियां अटल टनल के साउथ पोर्टल से नॉर्थ पोर्टल तक बर्फ में फंसीं। पुलिस ने गाड़ियां निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। उत्तराखंड में भी गढ़वाल हिमालय में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब तथा कुमाऊं में मुनस्यारी में ताजा बर्फबारी हुई, जिससे पूरे राज्य में ठंड बढ़ गई है।

राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में बारिश भी हुई। राजस्थान के गंगानगर, अनूपगढ़, चुरू और बीकानेर में 10 mm तक बारिश हुई। राजस्थान में अगले 3 दिन और MP में अगले 4 दिन ओले-बारिश का अलर्ट है। इसके चलते राजस्थान सरकार ने 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है।

हिमपात से आच्छादित हर्षिल घाटी का मनमोहक दृश्य….

बर्फबारी से गंगोत्री हाईवे बाधित, BRO सड़क खोलने में जुटी

बर्फबारी के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो गया है। सोनगाड से गंगोत्री के बीच लगभग एक फिट बर्फ जमी है। बीआरओ द्वारा मार्ग सुचारू किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश भर में मौसम में बदलाव देखा गया। जहां एक ओर पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी से तापमान माइनस में पहुंच गया, वहीं, मैदानी इलाकों में चली शीतलहर और बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई। इसके चलते शहर भर में कई जगह लोग अलाव के सहारा लेते हुए नजर आए। आंकड़ों पर नजर डाले तो देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री गिरावट के साथ 14.1 डिग्री रहा। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि आज अधिकतम 18 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहने के आसार हैं। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज (मंगलवार) को बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून के पर्वतीय इलाकों समेत उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

हिमपात से आच्छादित हर्षिल घाटी का मनमोहक दृश्य….

पर्यटकों और काश्तकारों के लिए खुशखबरी

क्रिसमस और नए साल के जश्न पर उत्तराखंड आ रहे लोगों के लिए भी खुशखबरी है। लोग लाइव बर्फबारी का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा प्रदेश के काश्तकारों के लिए भी यह बर्फबारी काफी लाभदायक साबित होगी। सेब की फसल के लिए बर्फबारी काफी अच्छी होती है। तापमान में गिरावट की वजह से ठंड बढ़ेगी। ऐसे में बच्चों और बुजुर्ग लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments