HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंग: बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तस्कर गिरफ्तार

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तस्कर गिरफ्तार

✍️ एसओजी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 03.93 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद

ADVERTISEMENTSAd Ad

र्सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर चल रही चेकिंग के तहत यहां पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने बड़ी मात्रा में तस्करी की शराब बरामद की है। एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 03.93 लाख रुपये की अंग्रेजी शराब बरामद की है।

मामला जिले के दन्या थानांतर्गत का है। दरअसल, थानाध्यक्ष दन्या विजय सिंह नेगी एवं एसओजी प्रभारी कुन्दन सिंह रौतेला के नेतृत्व में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम गरुड़ाबाज तिराहे के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पिकअप संख्या UK 04 CC 6066 को रोककर चेक किया, तो उसमें से चालक मनोज कुमार के कब्जे से कुल 42 पेटियों में कुल 504 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार पुत्र गोधन सिंह, निवासी ग्राम पुभाऊं, थाना लमगड़ा, अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ थाना दन्या में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की। बरामद शराब की कीमत 03 लाख 93 हजार 120 रुपये बताई गई है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी कुन्दन सिंह रौतेला, प्रशिक्षु उप निरीक्षक दीपक बहुगुणा, हेड कांस्टेबल विनोद डसीला, कांस्टेबल कुन्दन सिंह, राजेश भट्ट व राकेश भट्ट आदि शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments