HomeUttarakhandAlmora09 लाख के अवैध लीसे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 300 टिन बरामद

09 लाख के अवैध लीसे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 300 टिन बरामद

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

सोमेश्वर पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए कैंटर में 300 टिन अवैध लीसे की तस्करी कर रहे 01 तस्कर को रात्रि चैंकिग के दौरान गिरफ्तार किया है। इस अवैध लीसा की कीमत करीब 09 लाख बतायी जा रही है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

जानकारी के अनुसार एसएसपी प्रदीप कुमार राय द्वारा दिए गये निर्देशों के क्रम में सोमेश्वर थानाध्यक्ष विजय सिंह नेगी के नेतृत्व में हमराही पुलिस बल द्वारा रात्रि चैंकिग के दौरान मनान के पास बामनीगाड़ रोड से आ रहे वाहन संख्या UK04CB 3846 कैंटर को रोककर चैक किया गया। इस दौरान चालक पूरन सिंह पुत्र भ्यूराज सिंह, निवासी गजार कस्यालेख, थाना मुक्तेश्वर, जिला नैनीताल के कब्जे से 300 टिन अवैध लीसा कीमत लगभग 09 लाख रूपया बरामद हुआ। जिस पर चालक पूरन सिंह को गिरफ्तार कर थाना सोमेश्वर में धारा 26/42 वन अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

इधर मामले के संबंध में थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी ने बताया कि चालक पूरन सिंह उक्त अवैध लीसे को बामनीगाड़ क्षेत्र से इकट्ठा करके अधिक लाभ कमाने के लिए बेचने हेतु हल्दवानी ले जा रहा था, जो चेकिंग के दौरान गिरफ्त में आया। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सोमेश्वर विजय सिंह नेगी क अलावा कांस्टेबल गोपाल गिरी, श्रवण सैनी, विरेन्द्र चंद्र व सूरज सिंह शामिल थे।

नवरात्रि व्रत में क्यों खाया जाता है सेंधा नमक?, जाने फायदे
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments