HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: 03.33 लाख के गांजे समेत तस्कर गिरफ्तार

Almora Breaking: 03.33 लाख के गांजे समेत तस्कर गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन’ के तहत चली चेकिंग में चढ़ा हत्थे

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिले में पुलिस के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन’ के तहत चेकिंग में एक गांजा तस्कर दबोचा गया है। उसके कब्जे से करीब 03.33 लाख रुपये का गांजा भी बरामद किया है। जिसे गिरफ्तार कर लिया है।

मामले के मुताबिक जिले के लमगड़ा थाना अंतर्गत मोरनौला चौकी प्रभारी संजय जोशी के नेतृत्व में पुलिस, एसओजी व एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने मोरनौला क्षेत्र में वन विभाग बैरियर से कुछ आगे चेकिंग के दौरान जगदीश चंद्र आर्य नामक व्यक्ति के कब्जे से 22.250 किलोग्राम गांजा के साथ दबोचा। पुलिस टीम ने आरोपी जगदीश चंद्र आर्य पुत्र किशन राम निवासी बैगनिया, थाना क्षेत्र लमगड़ा, अल्मोड़ा को गिरफ्तार कर थाना लमगड़ा में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर लिया है। उसके पास से करीब 03.33 लाख रुपये का गांजा बरामद हुआ है। पुलिस टीम में प्रभारी चौकी मोरनौला संजय जोशी, आरक्षी गिरीश प्रसाद, बिशन सिंह, राकेश भट्ट व यामीन शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments