HomeUttarakhandBageshwarनोटिस थमाए जाने से भड़के मीट विक्रेता, कलेक्ट्रेट में की नारेबाजी

नोटिस थमाए जाने से भड़के मीट विक्रेता, कलेक्ट्रेट में की नारेबाजी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। व्यापार मंडल ने कलक्ट्रेट पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। कहा कि नगर पालिका ने मांस विक्रेताओं को नोटिस थमा दिए हैं, उन्हें लाइसेंस नहीं दिए जा रहे हैं। उनकी रोजी रोटी प्रभावित की जा रही है। चेतावनी दी कि यदि व्यापारियों का उत्पीड़न किया गया तो वह सड़कों पर उतरेंगे।

मंगलवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे। कहा कि पालिका मांस विक्रेताओं के साथ अन्याय कर रही है। पूर्व में जिपं के लाइसेंस पर बिलौना, मंडलसेरा, कठायतबाड़ा, नदीगांव आदि स्थानों पर दुकानें संचालित हो रही थीं। नए परिसीमन के बाद यह गांव पालिका में शामिल हो गए। इसके अलावा भी अन्य मांस की दुकानें नगर में खुलीं।

पालिका ने ऐसी दुकानों को बंद करने का फरमान सुना दिया। जिससे उनकी रोजी-रोटी प्रभावित हो रही है। उन्होंने सभी व्यापारियों को लाइसेंस देने की मांग की। कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह परिवार के साथ आमरण अनशन में बैठेंगे। इस अवसर पर अनिल कार्की, विनोद सिंह, तारा चंद्र, कमल किशोर, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments