HomeUttarakhandAlmoraरानीखेत : नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर छह दावेदार, सर​गर्मियां तेज

रानीखेत : नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष पद पर छह दावेदार, सर​गर्मियां तेज

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

नगर व्यापार मंडल के 2 सितंबर को होने जा रहे चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आज बुधवार को कुल 6 पदों के लिए 19 नामांकन पत्र भरे गये हैं। सर्वाधिक दावेदारी अध्यक्ष पद के लिए है। इसमें आधे दर्जन लोग चुनावी समर में उतरने जा रहे हैं।

चुनाव के लिए बुधवार सुबह 11 बजे से नामांकन प्रारम्भ हुआ। बीते दिवस 27 नामांकन पत्र ख़रीदे गए थे, जबकि आज कुल 6 पदों के लिए 19 नामांकन पत्र भरे गए हैं। सबसे अधिक दावेदारी अध्यक्ष पद के लिए की गयी है। जिसमें कुन 6 लोगों द्वारा दावेदारी की गयी है। अध्यक्ष पद के लिए मनीष चौधरी, संदीप कुमार गोयल, हर्षवर्धन पंत, अजय कुमार बबली, दीवान नेगी एवं सीमा जसवाल द्वारा नामांकन कराया गया है।

उपाध्यक्ष पद के लिए तीन नामांकन पत्र भरे गए हैं। जिसमे मनोज कुमार पांडेय, दीपक पंत, दीपक कुमार अग्रवाल द्वारा उपाध्यक्ष पद की दावेदारी की गयी है। महिला उपाध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन पत्र भरे गए है। महिला उपाध्यक्ष पद के नेहा महरा तथा सीमा जसवाल द्वारा दावेदारी की गयी है।

नगर व्यापार मंडल महामंत्री पद के लिए कुल चार नामांकन पत्र प्राप्त हुए है। महामंत्री पद के लिए संदीप कुमार गोयल, दीपक पंत, मनोज पंत, हर्षवर्धन पंत ने दावेदारी की है। उपसचिव पद के लिए दो नामांकन प्राप्त हुए है, इस पद के लिए हेमंत सिंह नेगी और विनीत चौरसिया ने नामांकन किया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए भी दो नामांकन पत्र भरे गए है जिसमे कमल कुमार तथा भवन चंद्र पांडेय द्वारा दावेदारी की है।

सभी नामांकन पत्रों की जांच 26 अगस्त को दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक की जाएगी। नाम वापसी के कार्यक्रम में सुधार करते हुए इसका समय परिवर्तित किया गया है। नाम वापसी 27 अगस्त 2 बजे से 5 बजे तक शिव मंदिर रानीखेत में की जाएगी। व्यापार मंडल के लिए मतदान 2 सितम्बर को होना है। आज हुए नामांकन कार्यक्रम में मोहन नेगी, गिरीश वैला, कामरान कुरैशी, अगस्त लाल साह, उमेश भट्ट, गोपाल नाथ गोस्वामी, कुलदीप कुमार उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments